{"_id":"f1c4666e-9b72-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"gangster-bhatti-murdered-at-hapur-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः कोर्ट में गैंगस्टर को गोलियों से भूना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः कोर्ट में गैंगस्टर को गोलियों से भूना
गाजियाबाद/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 02 Apr 2013 02:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौंसले बुंलद हैं। हापुड़ में कोर्ट में पेशी पर आए अभियुक्त की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
मारा गया अभियुक्त अशोक भाटी नोएडा-दादरी के कुख्यात सुंदर भाटी गैंग का सदस्य बताया जा रहा है। वारदात में एक वकील और बच्ची को भी गोली लगी है।
मृतक अशोक भाटी नोएडा के दस लाख रुपए की बैंक लूट का आरोपी था। उसे आज पेशी के लिए हापुड़ लाया गया था।
हापुड़ कोर्ट परिसर में पहले से ही ताक लगाकर बैठे बदमाशों ने उसे गोलियों से छलनी कर दिया। बताया जा रहा है कि नौ हमलावरों ने करीब पचास राउंड से अधिक फायरिंग की। हमले में अशोक भाटी की मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात में एक वकील अति उर्र रहमान को भी गोली लगी। उसे हापुड़ के निजी अस्पताल में दाखिल करया गया है। फिलहाल पुलिस इस वारदात की जांच में जुटी है।