{"_id":"a06e022e-879b-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"gangs-of-balipur-up-intelligence-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंग्स ऑफ बलीपुरः बिगड़ रहा है यूपी का माहौल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंग्स ऑफ बलीपुरः बिगड़ रहा है यूपी का माहौल
इलाहाबाद/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क।
Updated Fri, 08 Mar 2013 11:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़ जिले के बलीपुर गांव में डीएसपी जिया उल हक की हत्या और उसके बाद उपजे हालात ने यूपी के कई शहरों में तनाव की स्थिति पैदा कर दी है। राजा भैया की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रतापगढ़, इलाहाबाद, अलीगढ़, देवरिया में हंगामा चल ही रहा था, अब उनके समर्थन में जुलूस और प्रदर्शन भी होने लगे हैं।
विज्ञापन
राजा भैया के समर्थक मौलाना बुखारी और आजम खां का पुतला फूंक रहे हैं। खुफिया विभाग इसको लेकर सतर्क हो गई है।
बृहस्पतिवार को कुंडा, प्रतापगढ़ और इलाहाबाद में राजा भैया के समर्थकों और विरोधियों में मारपीट होते होते बची। कई जगह ऐसा हुआ कि दोनों के जुलूस आमने सामने से निकले, तनाव के हालात बने लेकिन जुलूस में शामिल कुछ लोगों की समझदारी से मामला बिगड़ने से बच गया।
विज्ञापन
हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस सतर्क है लेकिन माहौल बिगड़ते वक्त नहीं लगता। कुंडा को तो छावनी में तब्दील कर दिया गया लेकिन रात के अंधेरे में हालात अस्थान गांव जैसे न बन जाएं इसे लेकर अफसर भी फिक्रमंद हैं। इलाहाबाद में भी हॉस्टल के छात्रों के बीच खींचतान जारी है।
विज्ञापन
मुस्लिम बोर्डिंग और हिन्दू हॉस्टल के छात्र एक दूसरे के खिलाफ खड़े हो गए हैं। आईजी आलोक शर्मा, डीआईजी एन.रविन्द्र और एसएसपी मोहित अग्र्रवाल ने अफसरों संग बैठक कर विरोध प्रदर्शन, जुलूस, धरना और पुतला दहन के वक्त निगहबानी, सख्ती का निर्देश दिया है।
दरअसल सीओ की पत्नी के कुछ बयानों और मौलाना बुखारी की टिप्पणियों से मामला सांप्रदायिक रंग लेने लगा है। कई और संगठनों ने सीओ की हत्या को अल्पसंख्यक से जोड़ मामले को अलग रंग दे दिया है। कुंडा और प्रतापगढ़ में राजा समर्थक उग्र हो गए हैं। कांग्रेसी राजा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं तो बजरंग दल ने बुखारी और आजम खां का पुतला फूंक राजा का समर्थन कर दिया।
गुरुवार को मुस्लिम हॉस्टल, पंत छात्रावास, डीजे हास्टल के छात्रों ने जियाउल हक के लिए कैंडिल मार्च निकाला तो विरोध में हिन्दू हास्टल और एसडी जैन हॉस्टल के छात्र उतर आए और बुखारी पुतला फूंका और आजम खां के विरोध में नारेबाजी की। खुफिया विभाग ने देवरिया, लखनऊ, मुरादाबाद और अलीगढ़ में भी तनाव बढ़ने का अंदेशा जताया है।