फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   gangrape with a teenager in barabanki district

खेत में चारा काटने गई किशोरी से सामूहिक दुराचार

Sun, 10 Feb 2013 10:54 AM IST
जहांगीराबाद (बाराबंकी)/ ब्यूरो
जहांगीराबाद (बाराबंकी)/ ब्यूरो Updated Sun, 10 Feb 2013 10:54 AM IST
विज्ञापन
gangrape with a teenager in barabanki district

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार शाम की है। आरोप है कि खेत में चारा काटने गई किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने दुराचार किया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। प्रथमा दृष्टया पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग बता रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री शुक्रवार की शाम करीब तीन बजे खेत में चारा काटने गई थी। तभी वहां पहले से ही मौजूद गांव के संदीप (22) पुत्र तुलसीराम यादव व रंजीत (25) पुत्र रामनरेश यादव उसे खेत से निकट स्थित एक बाग में उठा ले गए। जहां पर इन लोगों ने उसके साथ बारी-बारी से दुराचार किया और करीब तीन घंटे तक उसे अपने कब्जे में रखा।
विज्ञापन


उधर किशोरी के घर न पहुंचने पर पिता ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। शाम करीब 6 बजे घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आप बीती बताई। इस बाबत थानाध्यक्ष जहांगीराबाद राय सिंह यादव का कहना है कि शनिवार को पीड़िता अपने पिता के साथ शाम करीब 4 बजे थाने पर आई। पिता
विज्ञापन
विज्ञापन


ने तहरीर दी है जिस पर दोनों युवकों के खिलाफ दुराचार और एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओ का कहना है कि वह खुद गांव जांच करने गए थे। बताया कि गांव में पूछतांछ के दौरान प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।


जानकारी मिली है कि पीड़िता किशोरी का गांव के ही रंजीत से पहले से ही प्रेम प्रसंग है। थानाध्यक्ष ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। जल्द ही मामले की तह तक तहकीकात कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed