फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   gang rape with sister in revenge

भाई से बदला लेने के लिए बहन से किया गैंगरेप!

Thu, 25 Jul 2013 01:53 AM IST
मुजफ्फरनगर/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/ब्यूरो Updated Thu, 25 Jul 2013 01:53 AM IST
विज्ञापन
gang rape with sister in revenge

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भाई के किए की सजा भुगत रही बहन ने बुधवार को जेठ और नंदोई पर गैंगरेप का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी।

विज्ञापन


पीड़िता ने बुधवार को एसएसपी से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई। एसएसपी ने मेडिकल कराने के साथ पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।

ककरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की एक लड़की की जिंदगी पंचायत के तुगलकी फरमान ने नर्क बना दी। फरवरी 2013 में पीड़िता का भाई गांव की सजातीय लड़की को लेकर चला गया था।

रिपोर्ट दर्ज कराए बिना मामले में पंचायत बैठी। पंचों ने तय कर दिया कि लड़की के बदले लड़की ली जाए। इसके बाद पीड़िता की शादी इसके भाई के साथ जाने वाली लड़की के भाई से करा दी।
विज्ञापन


दोनों परिवार कुछ दिन शांत रहे, लेकिन कड़वाहट नहीं मिटी। मामला थाना और कचहरी पहुंच गया। छह माह बाद पीड़िता ने बुधवार को एसएसपी मंजिल सैनी से मिलकर दो जेठ और नंदोई पर अगवा कर गैंगरेप का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तान ने महिला एसओ को बुलाकर मेडिकल करा दिया। एसएसपी ने बताया कि ककरौली पुलिस को पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

मुकदमे से बिगड़ी बात
पंचायत के फरमान से लड़की के बदले लड़की तो ले ली गई, लेकिन फिर रिश्तों में जहर घुलने लगा। अप्रैल माह में पीड़िता के भाई के साथ गई युवती के पिता ने अदालत के आदेश पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का मुकदमा दर्ज करा दिया।


बयान का वक्त आया तो प्रेमिका ने प्रेमी का पक्ष लिया। कोर्ट के आदेश पर बालिग युगल को राहत मिल गई। उधर, भाभी के घर दुल्हन बनकर गई पीड़िता के साथ अत्याचार होने लगा, जिसका यह अंजाम सामने आया है।

एसओ अरुण कुमार त्यागी का कहना है कि मामला पेशबंदी से जुड़ा लग रहा है, क्योंकि वह काफी दिनों से अपने मायके में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed