{"_id":"79269bbc-c31a-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"fraud-in-tatkal-ticket-bookings","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुकिंग के खेल का खुलासा, 'तत्काल' में बोगी कर दी बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुकिंग के खेल का खुलासा, 'तत्काल' में बोगी कर दी बुक
मुरादाबाद/ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2013 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे में तत्काल टिकट के बड़े खेल का खुलासा हुआ है। अमृतसर से चलकर सहरसा जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस (12204) के छह कोच में 328 यात्री तत्काल टिकट पर सफर कर रहे थे।
विज्ञापन
जबकि ट्रेन में तत्काल के 316 टिकट आरक्षित हैं। इतना ही नहीं तत्काल के 328 टिकट तीन स्टेशनों (अमृतसर, दिल्ली और भारत बांग्लादेश बॉर्डर स्थित इस्लामनगर स्टेशन) से ही बेच दिए गए। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
बुधवार को गरीब रथ एक्सप्रेस में सवार एक यात्री के फोन के बाद रेल महकमे में हड़कंप मच गया। यात्री ने सूचना दी कि पूरी बोगी तत्काल के टिकट पर सफर कर रही है। इसके बाद विजिलेंस और मंडल के अधिकारी हरकत में आए।
विज्ञापन
ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने पर एसीएम और टीटीई ट्रेन में भेजकर सभी यात्रियों की टिकट चेक कराए। रोजा तक चेकिंग चली। ट्रेन के छह कोच में 328 यात्री तत्काल टिकट पर सफर करते हुए मिले। इनमें से तीन के पास पहचान पत्र नहीं थे।
ट्रेन के लखनऊ पहुंचने पर चार्ट जब्त कर लिया गया। अब पूरे मामले की जांच कराई जा रही है कि इतने बड़े पैमाने पर एक साथ तत्काल टिकट कैसे जारी हो गए। जबकि ट्रेन में तत्काल के 316 टिकट ही आरक्षित हैं।
मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। टिकट अमृतसर, दिल्ली और भारत बांग्लादेश बार्डर स्थित इस्लामनगर स्टेशन से आरक्षित हुए हैं। जिस तरीके से टिकट जारी हुए उससे साफ है कि पूरा खेल रेलवे कर्मचारियों की मिलीभगत से हुआ है।
-मनोज कुमार शर्मा, सीनियर डीसीएम
एक साथ जारी नहीं हो सकते इतने टिकट
इतनी बड़ी संख्या में टिकट एक साथ जारी नहीं हो सकते। सुबह 10 बजे से तत्काल बुकिंग शुरू होती है। चंद मिनटों में सभी टिकट बुक हो जाते हैं। सबसे बड़ी बात यह कि एक साथ एक ही सीरीज में बुकिंग नहीं हो सकती। यह भी संभव नहीं कि एक ही बोगी में सभी तत्काल के टिकट हों।
जांच का बिंदु रहेगा बुकिंग का समय
पूरे मामले में पीएनआर, टिकटों का समय, टिकट किस खिड़की से जारी हुए इसका पता किया जाएगा। ऐसा पहली बार हुआ है या फिर लंबे समय से चल रहा है। कही, दूसरी ट्रेनों में तो खेल नहीं चल रहा है। माना जा रहा है कि पूरा सिस्टम हैक करके टिकट बुक किए गए हैं। संदेह के घेरे में ट्रेन में चल रहे कोच कंडक्टर भी हो सकते हैं जिसने इसकी सूचना अधिकारियों को नहीं दी।
कोच------------टिकट
जी वन---------75
जी टू-----------47
जी फाइव-------74
जी सेवन-------71
जे वन---------31
जे टू-----------30
--------------328