फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   four job on a name

एक नाम पर चार लोगों को नौकरी

Wed, 03 Apr 2013 01:10 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Wed, 03 Apr 2013 01:10 AM IST
विज्ञापन
four job on a name

बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी देने के नाम पर फर्जीवाड़ा किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है।

विज्ञापन


विभाग ने एक अभ्यर्थी के नाम पर तीन फर्जी लोगों को अलग-अलग जिलों में नियुक्तियां दे दीं।

मामला खुलने पर अदालत भी चौंक गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सीबीसीआईडी को इसकी जांच का आदेश दिया गया है।

कोर्ट ने बेसिक शिक्षा अधिकारी सिद्धार्थ नगर को फर्जीवाड़े के दोषी लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का भी निर्देश दिया है।

हालांकि कोर्ट ने फर्जी नियुक्ति पाने वाली महिलाओं की गिरफ्तारी पर इस शर्त के साथ रोक लगाई है कि वह जांच में सहयोग करेंगी। इनको अब तक प्राप्त वेतन की रकम भी लौटानी होगी।

प्रकरण सिद्धार्थ नगर जिले के प्राथमिक विद्यालय मख्तिया विकास क्षेत्र सेसरहा से सामने आया। यहां सुषमा देवी नाम की महिला को पूनम पांडेय के नाम पर वर्ष 2009 में नियुक्ति दी गई।
विज्ञापन


पूनम पांडेय ने इस जिले से भी आवेदन किया था। उसने सितंबर 2012 तक नौकरी की। जानकारी होने पर वास्तविक पूनम पांडेय ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी।

कोर्ट ने क्षेत्राधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। रिपोर्ट से पता चला कि इस प्रकार से व्यापक पैमाने पर नियुक्तियां की गई हैं।

इसी प्रकरण में तीन महिलाओं को अगल-अलग जिलों में पूनम पांडेय के नाम से नियुक्ति दी गई है। अदालत ने चारों महिलाओं को तलब किया तो पता चला कि इनमें से तीन फर्जी हैं और एक असली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही प्रमाण पत्र के आधार पर तीन अन्य को नौकरी दी गई है। अदालत ने सीबीसीआईडी से 20 मई को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने निर्देश दिया है। फिलहाल फर्जी नियुक्ति पाने वाली महिलाओं को अब तक प्राप्त किया गया वेतन लौटाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed