फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   four died in heavy rain in up

यूपी: कई जगहों पर बरसात का कहर, पांच की मौत

Fri, 28 Jun 2013 10:00 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Fri, 28 Jun 2013 10:00 PM IST
विज्ञापन
four died in heavy rain in up

उत्तर प्रदेश में अवध के जिलों में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश काल बन गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई जबकि कई मकान और पेड़ धराशाई हो गए।

विज्ञापन


तेज बारिश और जलभराव से जनजीवन पूरी तरह से ठप रहा। बरसात होने से किसानों ने धान रोपाई में तेजी ला दी है, वहीं मेंथा की फसल को भी खासा नुकसान हुआ है।

फैजाबाद में सरयू फिर लाल निशान पार कर गई है। शाम तीन बजे 92.775 मीटर पर पहुंच गई। मूसलाधार बारिश से शहर के दर्जनों कार्यालयों समेत कालोनियों में पानी घुस गया। जगह-जगह मकान व दीवारें गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


सीतापुर के गांजर इलाकों में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। लगातार हो रही बारिश व तीनों बैराजों से छोड़े जा रहे लाखों क्यूसेक पानी के कारण नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। एक दर्जन 12 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोंडा में 24 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त रहा। जिले में 175 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। वहीं बलरामपुर में 18 घंटे तक लगातार हुई भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। 104.20 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। भारी बारिश के कारण केजीबीवी रेहरा बाजार की बाउंड्रीवाल ढह गई है।

रायबरेली में भारी बरसात ने कहर बरपाया। टिनशेड गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई। कई पेड़ और कच्चे मकान धराशाई हो गए। वहीं एक पुराने शिव मंदिर का गुंबद ढहने से मां-बेटी घायल हो गई।

अंबेडकरनगर में मूसलाधार बारिश से जगह-जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। मेंथा की फसल को भारी नुकसान हुआ। वहीं धान की खेती करने वाले किसानों के चेहरे खिल गए।

सुल्तानपुर में दिन भर हुई बरसात से शहर समेत ग्रामीणांचलों में कई जगहों पर जलभराव हो गया। बीते 24 घंटे के दौरान जिले में 82.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।


बहराइच में घाघरा उफान पर है। एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से आठ सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। तीन गांवों में 27 मकान नदी में समाहित हुए हैं। लगभग 200 बीघा गन्ना व मेंथा की फसल कटान की भेंट चढ़ी है। सुबह से तेज बरसात से शहर के नौवागढ़ी और घसियारीपुरा मोहल्ला तो तालाब नजर आ रहे हैं।

वहीं श्रावस्ती में मोहल्ला बेचुबाबा में बारिश से तीन बिजली के पोल गिर गए, जिससे चार मोहल्लों की आपूर्ति बाधित हो गई।

बाराबंकी के सरायबरई गांव निवासी सुंदर की पत्नी अनारकली की बारिश के दौरान दीवार ढहने से मौत हो गई। वहीं सिद्धौर के बीबीपुर गांव में शिवप्रसाद के घर की कच्ची दीवार गिरने से उसमें दबकर उनके एक मवेशी की मौत हो गई। हैदरगढ़ के भिखरा गांव में रामबहादुर के घर की दीवार गिरने से दो मवेशियों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed