{"_id":"bd52977a-8f9c-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"former-mp-arrested-on-molestation-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के नेता जी लड़की से छेड़खानी में गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के नेता जी लड़की से छेड़खानी में गिरफ्तार
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 18 Mar 2013 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व सांसद चंद्रनाथ सिंह पर महिला के साथ ट्रेन में छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पुलिस ने नेता जी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
इस सिलसिले में पद्मावत एक्सप्रेस में सफर कर रही अचला गुप्ता नामक लड़की की तहरीर पर मामला दर्ज कर सांसद को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पीड़ित लड़की का कहना है कि पूर्व सांसद ने शराब पी रखी थी और उस हालत में उन्होंने छेड़छाड़ की है।
वहीं, इस मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि पूर्व सांसद का मेडिकल कराया गया है और मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है। जबकि ट्रेन में यात्रियों ने लड़की का साथ दिया था।
विज्ञापन
उनके विरोध के बाद ही प्रतापगढ़ में सांसद को ट्रेन से उतारा गया था। बताया जा रहा है कि सीट को लेकर बहस हुई थी। जबकि लड़की और उसके परिवार के लोगों ने ट्रेन में सुरक्षाकर्मियों को छेड़छाड़ की लिखित शिकायत की है।
गौरतलब है कि आरोपी पूर्व सांसद चंद्रनाथ सिंह आगामी 2014 लोकसभा चुनाव के लिए प्रतापगढ़ से सपा के प्रत्याशी भी है।