फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   flood takes 131 lives in uttar pradesh

यूपी: कहर बरपा रहीं नदियां, 131 की ली जान

Sat, 13 Jul 2013 12:39 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 13 Jul 2013 12:39 PM IST
विज्ञापन
flood takes 131 lives in uttar pradesh

प्रदेश की सभी प्रमुख नदियां एक बार फिर उफान पर हैं। गंगा, यमुना, शारदा, घाघरा, केन और राप्ती समेत सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

विज्ञापन


कई जगह नदियां खतरे के निशान को पार कर गई हैं। पिछले 24 घंटे में बाढ़ से चार लोगों की जान चली गई।

बाढ़ से अब तक मरने वाले लोगों की संख्या 131 पहुंच चुकी है।

गंगा नदी नरौरा में डीएस पर, शारदा पलियाकलां में, घाघरा एल्गिन ब्रिज और अयोध्या में, बूढ़ी राप्ती ककहरी (सिद्धार्थनगर) में, कुआनो मुखलिसनगर (संतकबीर नगर) में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
विज्ञापन


गंगा का जलस्तर कन्नौज, फर्रूखाबाद, कानपुर नगर, रायबरेली और इलाहाबाद में बढ़ रहा है। केन का जलस्तर में बांदा, बेतवा का जालौन तथा घाघरा का जलस्तर अयोध्या और बलिया में लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संतकबीर नगर में चार जनहानि और एक पशु हानि हुई है।

अवध क्षेत्र में सीतापुर में 21, बहराइच में 42 और बाराबंकी में आठ गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।

लापरवाही हुई तो नपेंगे अफसर
बाढ़ राहत कार्यों में लापरवाही बरतना अफसरों को भारी पड़ सकता है। मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने कहा है कि राहत कार्यों में ढिलाई बरतने वाले अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने मातहतों को निर्देश दिए हैं कि रात 12 बजे तक कंट्रोल रूम में फोन करके देखा जाए कि वहां कर्मचारी मौजूद हैं और सही काम कर रहे हैं या नहीं।

उन्होंने आकाशीय बिजली या आकस्मिक कारणों से जान गंवाने वालों के परिवार को मदद पहुंचाने के लिए भी कहा है। मुख्य सचिव ने शुक्रवार को शास्त्री भवन में बाढ़ एवं राहत कार्यों की जिले व विभागवार समीक्षा की।

उन्होंने कहा, नदियों के किनारे निचले स्थान पर बसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed