फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   five died in roof collapse

यूपी: छत गिरने से 5 की मौत के बाद बवाल

Sat, 22 Feb 2014 07:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी Updated Sat, 22 Feb 2014 07:49 PM IST
विज्ञापन
five died in roof collapse

यूपी में मैनपुरी के कुर्रा क्षेत्र के ग्राम ओन्हा में शुक्रवार रात बारिश के दौरान कच्चे मकान के एक कमरे की छत ढहने से सो रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। घर का मुखिया सर्वेश सविता पंजाब में पल्लेदारी करते हैं। इस कारण परिवार में अब वही अकेला बचे हैं।

विज्ञापन


गांव वालों का आरोप है कि रिश्वत में पांच हजार रुपये ने दे पाने के कारण सर्वेश को सरकारी आवास नहीं दिया गया था। इसी कारण गुस्से से भरे गांववालों ने मार्ग जाम कर दिया। वहां आए तहसीलदार की गाड़ी पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दी। देर शाम तक सर्वेश गांव नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन


mainpuri
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर से ही रिमझिम बारिश शुरू हो रही थी। रात करीब 12 बजे तेज बारिश के दौरान सर्वेश के कच्चे मकान के कमरे की छत ढह गई। कमरे में सर्वेश की मां विरमा देवी (70), पत्नी मीना देवी (35), बेटा राहुल (17) और बेटियां शशि (14) व शिवानी (9) सो रही थीं।

छत के मलबे में दबने से सभी की मौत हो गई। घटना की जानकारी गांववालों को सुबह तब हुई जब सुबह साढ़े सात बजे तक घर को कोई सदस्य बाहर नहीं आया। ग्रामीणों ने किसी प्रकार दरवाजा खोला और मलबे को हटाकर दबे शवों को बाहर निकाला।


mainpuri

गरीब परिवार के पांच लोगों की मौत होने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार सुरजीत कुमार की गाड़ी पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव किया। कुछ ने उनके साथ अभद्रता भी की।

mainpuri

डीएम को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर गांववालों पतारा-सैफई मार्ग पर जाम लगा दिया। दोपहर बाद एसडीएम के आए।

उन्होंने बतौर मदद दैवीय आपदा कोष से परिवार के बचे सदस्य को साढ़े सात लाख रुपये और 10 बीघा जमीन का पट्टा देने की घोषणा की है। उनके समझाने के बाद करीब एक बजे जाम खुला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed