{"_id":"6223b24f41edb636120ce7c0","slug":"youth-s-death-in-laws-accused-of-assault-firozabad-news-agr5261876184","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत, ससुरालीजनों पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत, ससुरालीजनों पर मारपीट का आरोप
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला सत्यनगर निवासी युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने मृतक युवक के ससुरालीजन पर मारपीट कर आरोप लगाया है।
उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सत्यनगर निवासी 33 वर्षीय सतीश कुमार की शुक्रवार रात घर पर ही मौत हो गई। परिजन में चीखपुकार होने लगी। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक के भाई राहुल ने बताया कि सतीश के साथ उसके ससुरालीजन ने मारपीट की थी। राहुल ने बताया सतीश की ससुराल मैनपुरी जिले के थाना कुर्रा के गांव रामपुरा में है। सतीश की विवाह करीब दस साल पूर्व हुआ था। सतीश की पत्नी एकता सिंह पिछले छह माह से मायके में ही रह रही है।
24 फरवरी को एकता का फोन सतीश के फोन पर आया था और कहा था कि उसके बेटे को कुत्ते ने काट लिया है। वह दवा दिलावा जाए। 24 फरवरी को सतीश ससुराल चला गया। 26 फरवरी को वह झील की पुलिया के समीप घायल अवस्था में पड़ा मिला था। उसका यहां उपचार कराया जा रहा था। शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।