फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   youth of Firozabad gave complaint letter to DIG office and said Sir wife is mentally harassing

साहब! पत्नी से बचा लो: एक बेटी की मां थी, झूठ बोलकर शादी की, अब कर रही मानसिक उत्पीड़न, नगदी, आभूषण लेकर चली गई

Sat, 08 Apr 2023 08:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Apr 2023 08:18 PM IST
सार

फिरोजाबाद निवासी पत्नी से पीड़ित युवक शनिवार को डीआईजी कार्यालय पहुंच गया। कहा कि साहब! पत्नी से बचा लो, वह मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है। मुकदमे में  फंसाने की धमकी देती है। 

विज्ञापन
youth of Firozabad gave complaint letter to DIG office and said Sir wife is mentally harassing
पीड़ित पहुंचा डीआईजी कार्यालय,बोला- साहब! पत्नी से बचा लो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिला निवासी युवक ने डीआईजी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया। कहा कि साहब! मुझे मेरी पत्नी से बचा लो, वह घर के सभी आभूषण, नगदी व दुकान की चाबी चोरी कर ले गई है। मुझे मानसिक रूप से परेशान कर रही है। वह मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। 

विज्ञापन


मामला टूंडला थाना क्षेत्र के चुल्हावली गांव का है। गांव निवासी चंद्रमोहन सोनी ने डीआईजी, आगरा को शिकायती पत्र दिया। कहा कि उसकी शादी 15 जून 2021 में आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला के साथ आगरा कोर्ट में हुई थी। बताया कि वह पहले से शादीशुदा थी। उसको एक सात वर्षीय बेटी भी थी। उसने झूठ बोलकर उसके साथ कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद से ही उसे मानसिक रूप से परेशान करने लगी। 

विज्ञापन

नगदी, आभूषण और कीमती सामान लेकर चली गई

चंद्रमोहन ने बताया कि वह आगरा में उसके नाम से अलग मकान बनवाने की मांग कर रही है। ऐसा न करने पर पूरे परिवार को जेल भिजवाने की धमकी दे रही है। वह टूंडला में किराए के मकान में रहता था। 27 मार्च को वह घर पर मौजूद नहीं था तभी पत्नी घर में से डेढ़ लाख की नगदी, आभूषण और घर का कीमती सामान, दुकान की चाबी लेकर अपने मायके चली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी कर रही मानसिक उत्पीड़न

बताया कि इस मामले में चार अप्रैल का थाना पुलिस ने समझौता करा दिया था। किंतु पत्नी ने न तो सामान वापस किया और न उत्पीड़न बंद किया। इससे वह बेहद परेशान है। उसे पत्नी से न्याय दिलाया जाए। इंस्पेक्टर क्राइम का कहना है कि पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया था। उसके बाद कोई शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed