फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Youth jumped into Yamuna due to domestic dispute

Firozabad News: घरेलू कलह में युवक ने यमुना में लगाई छलांग

Wed, 14 Feb 2024 12:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 14 Feb 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Youth jumped into Yamuna due to domestic dispute
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में घरेलू कलह से आहत युवक ने यमुना में छलांग लगाकर जान देने का प्रयास किया। पीआरवी के जवानों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे यमुना से निकलकर उसकी जान बचाई। उसके बाद जानकारी देकर घरवालों को बुला लिया और उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया।जनपद आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के यमुना गली निवासी 35 वर्षीय कमल सिंह का मंगलवार को अपने परिजन से कोई विवाद हो गया था। इससे वह मानसिक रूप से परेशान था। वह अचानक घर से निकलकर ऑटो में बैठकर शंकरपुर घाट पहुंचा। वहां उसने ऑटो को रुकवा कर यमुना में छलांग लगा दी। युवक को यमुना में छलांग लगाते देख वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। पीआरवी के एचसी उदयवीर सिंह, बबलू कुमार और हरेंद्र ने यमुना में कूदकर उसे काफी प्रयासों के बाद सकुशल बाहर निकाला।
विज्ञापन

पता चलते ही युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने समझा बुझाकर उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया है। परिजन उसे अपने घर ले गए। थाना प्रभारी पारूल मिश्रा ने बताया कि युवक गृहक्लेश से तंग आकर जान देने के लिए यमुना में कूदा था, लेकिन पीआरवी और थाना पुलिस ने उसे सकुशल यमुना से बाहर निकाल लिया। उसके बाद उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed