{"_id":"69fb4bac4a0d258a35006886","slug":"youth-dies-while-travelling-in-train-2026-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सफर में टूटी जिंदगी की डोर: अवध एक्सप्रेस में युवक की मौत, जनरल कोच के शौचालय में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफर में टूटी जिंदगी की डोर: अवध एक्सप्रेस में युवक की मौत, जनरल कोच के शौचालय में मिली लाश
Wed, 06 May 2026 07:39 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 06 May 2026 07:39 PM IST
सार
ट्रेन के टूंडला स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात पर पहुंचते ही पुलिस ने युवक को कोच से उतार लिया। युवक को तत्काल उपचार और जांच के लिए स्टेशन पर मौजूद चिकित्सीय टीम के सुपुर्द कर दिया। जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
यात्री का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अवध एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे संतकबीर नगर के एक युवक की मौत हो गई। उसका शव शौचालय में पड़ा मिला।
बांद्रा टर्मिनल से चलकर बरौनी जाने वाली अवध एक्सप्रेस मंगलवार रात्रि 9 बजे करीब टूंडला पहुंचती उससे पूर्व राजकीय रेलवे पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रेन के एक सामान्य कोच के शौचालय में एक युवक संदिग्ध परिस्थिति में पड़ा हुआ है। ट्रेन के टूंडला स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात पर पहुंचते ही उसे पुलिस ने कोच से उतार लिया। युवक को तत्काल उपचार और जांच के लिए स्टेशन पर मौजूद चिकित्सीय टीम के सुपुर्द कर दिया।

डॉक्टरों ने चेकअप के बाद यात्री को मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने जब मृतक के सामान की तलाशी ली, तो उसके पास से एक बैग और पहचानपत्र व टिकट बरामद हुए। जिसके मुताबिक यात्री रोहित (34) निवासी सिरसीखास थाना धर्मगुटू जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई। मृतक रोहित के भाई के मुताबिक रोहित मुंबई में रहते हुए पेंटिंग का काम करता था। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था तथा अविवाहित था।
वह घर आ रहा था तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई है। जीआरपी प्रभारी मोनू आर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी।
ये भी पढ़ें-यूपी में भाई-बहन की माैत: शादी समारोह से लाैट रहे बाइक सवारों को मिनी ट्रक ने राैंदा, दो की गई जान; मासूम घायल