{"_id":"6935ad021756db34ea0400fc","slug":"youth-dies-after-colliding-with-divider-two-injured-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-162502-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: डिवाइडर से टकराने से युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: डिवाइडर से टकराने से युवक की मौत, दो घायल
Sun, 07 Dec 2025 10:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 07 Dec 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
नारखी के बैंदी की पुलिया के समीप हुआ हादसा, बछगांव शादी में जा रहे थे बाइक सवार
संवाद न्यूज एजेंसी
नारखी(फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के बैंदी की पुलिया पर बाइक के डिवाइडर से टकराने से युवक की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। युवक की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से भेजकर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
थाना खैरगढ के नगला हिम्मत निवासी लकी (28) सब्जी की दुकान संचालित करता था। वह रविवार शाम भतीजे शिवा (13) और खैरगढ़ निवासी दौजीराम (35) के साथ बाइक से बछगांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। उनकी बाइक बैंदी की पुलिया के निकट बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सिर में गंभीर चोट लगने से लकी की मौके पर मौत हो गई। भतीजे सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा होता देख राहगीरों की भीड़ लग गई। किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। घायलों को एंबुलेंस से सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। जानकारी हाेते ही मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजनों में चीख-पुकार मची हुई थी। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह दो भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर का था। मृतक अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी के अलावा पत्नी को रोते- बिलखते छोड़ा है। बताया जाता है कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।