फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Youth dies after bike skids, companion injured

Firozabad News: बाइक फिसलने से युवक की मौत, साथी घायल

Wed, 11 Mar 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 11 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after bike skids, companion injured
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
पचोखरा (फिरोजाबाद)। थाना रजावली क्षेत्र के नगला सिकंदर में मंगलवार देर रात बाइक फिसलने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। नगला बीच निवासी सचिन (20) और हाथरस के गांव तिलौटी निवासी पुष्पेंद्र (25) बाइक से नगला सिकंदर जा रहे थे। तभी आगे चल रही एक गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने से उनकी बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद पुलिस ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया और पुष्पेंद्र को उपचार के लिए भर्ती कर लिया। मृतक सचिन कैंटीन संचालक था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। थानाध्यक्ष बृजकिशोर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed