फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Youth commits suicide by hanging

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sun, 20 Feb 2022 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging
फिरोजाबाद। मोहल्ला मेहताब नगर निवासी युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। घटनास्थल का निरीक्षण कर पोस्टमार्टम को भेजा। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन

लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला मेहताब नगर निवासी जितेंद्र कुमार (24) ने शुक्रवार रात कमरे के अंदर साड़ी से फंदा बनाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। उस समय जितेंद्र की पत्नी रीना देवी खाना बना रही थी। उसकी दो वर्षीय बेटी सो रही थी। माता-पिता और छोटा भाई और बहन शादी समारोह में शामिल होने के लिए वीरई गांव गए थे। रीना खाना बनाकर अपने कमरे में पहुंची।
विज्ञापन

दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खोलने को पति को आवाज लगाई। अंदर से कोई आवाज नहीं आई। शोरगुल किया गया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर लाइनपार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर जितेंद्र के शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया। परिजन युवक द्वारा की गई आत्महत्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष लाइनपार आजादपाल सिंह का कहना है कि युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed