{"_id":"68b7f6673c41717c2d0bf0b6","slug":"young-man-went-missing-after-drinking-alcohol-his-body-was-found-in-a-ditch-family-was-shocked-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शराब पीने के बाद लापता हुआ युवक...तीन दिन बाद गड्ढे में इस हाल में मिली लाश, कांप गए घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शराब पीने के बाद लापता हुआ युवक...तीन दिन बाद गड्ढे में इस हाल में मिली लाश, कांप गए घरवाले
Wed, 03 Sep 2025 01:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:33 PM IST
सार
शिकोहाबाद के गांव भूड़ा-बरतरा के पास गड्ढे में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ये शव तीन दिन पूर्व लापता हुए युवक का निकला।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में तीन दिन पूर्व घर से निकले युवक का शव गड्ढे में भरे पानी में मिला। युवक तीन दिन पूर्व ठेके से शराब लेने के लिए गया था। युवक का शव मिलने से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा।
शहर के गांव भूड़ा-बरतरा निवासी श्याम सिंह (27) तीन दिन पूर्व घर से रात 9 बजे करीब कहीं गए थे। वह कुछ देर बाद गांव के ही लोगों को शराब के ठेके के पास खड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह शराब पीकर वहां खड़ा हुआ था। जिसको देखकर गांव के ही बड़े-बुजुर्गों ने उसे समझा-बुझाकर घर जाने के लिए कहा था। यहां तक का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरों में कैद है।
मंगलवार दोपहर गांव की ही एक महिला ने गड्ढे में भरे पानी में एक शव पड़ा हुआ देखा, उसके होश उड़ गए। गांव में घटना की जानकारी होने पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर थाना शिकोहाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। शव से दुर्गंध आ रही थी।
विज्ञापन
परिजनों ने शव देखने के बाद उसकी शिनाख्त श्याम सिंह के रूप में की। पुलिस ने जब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया। तभी परिजन ने शव को नहीं उठने दिया। काफी समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर क्राइम ने बताया कि शराब के नशे में गांव में ही एक गड्ढे में डूब गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।