फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   young man snatch bag from woman on railway station

Firozabad: स्टेशन पर महिला का थैला लेकर भागा युवक, भीड़ से बचने के लिए नहर में कूदा; ऐसे पकड़ में आया

Sun, 29 Jun 2025 06:49 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 29 Jun 2025 06:49 PM IST
सार

महिला यात्री स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। तभी एक युवक बैग लेकर भाग गया। शोर मचाने पर लोगों ने पीछाकर उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन
young man snatch bag from woman on railway station
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही महिला रेलयात्री का थैला लेकर युवक भाग निकला। महिला के शोर पर लोगों ने उसका पीछा किया। चोर ने नहर में छलांग लगा दी, लेकिन कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और जीआरपी के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


जनपद इटावा के सैफई, मुचेरा निवासी मुन्नी देवी घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर किसी ट्रेन के आने का इंतजार कर रही थी। तभी एक चोर ने उसका थैला चोरी कर लिया। यह देख महिला ने शोर मचा दिया। लोगों ने उसका पीछा किया, तो उसने नहर में छलांग लगा दी, लेकिन लोगों ने किसी तरह उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


लोगों ने चोर की पिटाई करने के बाद उसे जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। जीआरपी चौकी प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि चोर को पकड़ लिया गया है। पूछताछ एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed