{"_id":"66940c7a08ddb0a01f0526b9","slug":"young-man-jumped-into-canal-after-quarrel-with-wife-in-firozabad-made-video-call-home-before-jumping-2024-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पत्नी ने कही ऐसी बात... कि बर्दाश्त न कर सका युवक, घर से निकलने के बाद किया वीडियो कॉल; उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पत्नी ने कही ऐसी बात... कि बर्दाश्त न कर सका युवक, घर से निकलने के बाद किया वीडियो कॉल; उठाया खौफनाक कदम
Mon, 15 Jul 2024 12:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 15 Jul 2024 12:03 AM IST
सार
कहासुनी के दौरान पत्नी ने ऐसी बात कह दी कि पति बर्दाश्त न कर सका। घर से निकलने के बाद वीडियो कॉल किया। इसके बाद नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
नहर
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार की दोपहर एक युवक अचानक खड़ीत नहर में कूद गया। युवक को कूदता देख लोगों ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। जानकारी पर पुलिस और परिवारीजन मौके पर पहुंचे और युवक को तलाशने का प्रयास किया। आक्रोशित लोगों ने एटा सांसद को बुलाने की मांग करते हुए एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
जाम की सूचना मिली तो कई थानों के फोर्स के साथ सीओ पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। आगरा से पीएसी के गोताखोर बुलाकर युवक को तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। परिजन बहन के यहां जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
एटा जिले के थाना रिजोर के गांव रामनगर निवासी 26 वर्षीय बॉबी पुत्र श्रीकृष्ण यादव का अपनी से झगड़ा हो गया। आए दिन होने वाली कलह के चलते युवक घर से चला आया। बस से उतरकर खड़ीत नहर में छलांग लगा दी। युवक को छलांग लगाता देख लोग बचाने को दौड़े लेकिन तब तक युवक नहर में डूब चुका था।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर परिवारिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोर की मदद से युवक को तलाश किया लेकिन नहर का बहाव तेज होने के कारण परेशानी हो रही थी। इसी दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने एटा शिकोहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई।
जानकारी पर सीओ जसराना अनिवेश कुमार सिंह, एसडीएम शिवध्यान पांडेय जसराना, एका और फरिहा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। जाम खुलने पर यातायात सुचारु हो सका। इस दौरान एक घंटा तक मार्ग पर जाम लगा रहा।
पुलिस ने आगरा से पीएसी के गोताखोर बुलाकर युवक को तलाशने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। परिजनों ने बताया युवक अपनी बहन के यहां गौसपुर थाना एका जा रहा था। इसी दौरान नहर पर शौच करते समय उसका पैर फिसल गया।
युवक का अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद आत्महत्या की बात कर घर से आया और खड़ीत नहर में छलांग लगा दी है। लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया है। युवक को तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। -अनिवेश कुमार सिंह, सीओ जसराना
एक युवक पारिवारिक कलह में नहर में कूद गया है। नहर का बहाव तेज है। आगरा से पुलिस के गोताखोर बुलाकर युवक को तलाशने का कार्य किया जा रहा है। प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है। -शिवध्यान पांडेय, एसडीएम जसराना
छलांग लगाने से पहले किया था परिजन को फोन
थाना रिजोर एटा के गांव रामनगर निवासी युवक बॉबी के नहर में छलांग लगाने के मामले में पुलिस ने नहर से उसका बैग बरामद कर लिया है। वहीं युवक के बारे चर्चाएं भी रहीं। चर्चाओं पर विश्वास किया जाए तो छलांग लगाने से पूर्व युवक ने पत्नी को वीडियो कॉल कर कूदने की जानकारी दी थी। इसके बाद ही आनन फानन में परिजन खड़ीत नहर पर पहुंच गए।
थाना प्रभारी अंजिश कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने फोन किया था। लेकिन यह जानकारी नहीं है कि किसको किया था। युवक का बैग नहर में मिला है। सीओ अनिवेश कुमार सिंह ने कहा युवक का फोन मिलने पर ही जानकारी हो सकेगी। अफवाहों पर कुछ कहना संभव नहीं है।