फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Young man held hostage in vehicle, beaten and thrown on road

Firozabad News: युवक को वाहन में बनाया बंधक, पीटने के बाद रास्ते पर फेंका

Fri, 16 Feb 2024 05:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 16 Feb 2024 05:45 PM IST
विज्ञापन
Young man held hostage in vehicle, beaten and thrown on road
युवक को वाहन में बनाया बंधक, पीटने के बाद रास्ते पर फेंका
विज्ञापन

- दो घंटे तक इधर से उधर घुमाते रहे, पुलिस का भी नहीं दिखा खौफ
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज क्षेत्र में दबंगों ने एक युवक को रास्ते से उठाकर वाहन में बंधक बना लिया। उसके बाद बेरहमी से उसकी पिटाई की। दबंग युवक को दो घंटे तक इधर से उधर घुमाते रहे। इसके बाद रास्ते पर फेंक कर भाग गए। पीड़ित ने थाने जाकर मुकदमा दर्ज कराया है।

गांव दरगापुर भारौल निवासी शीलेश ने मुकदमा दर्ज कराया है कि पुराने बस स्टैंड से उसको शिकोहाबाद निवासी मोंटी, नगला महाराम सिरसागंज के भोले, अंशुल ने बंधक बनाकर दो घंटे तक गाड़ी में पीटा। वह चिल्लाता रहा लेकिन दबंग उसे पीटते रहे। उसे गाड़ी में ही इधर-उधर घुमाते रहे। उसने छोड़ने की मिन्नतें की, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद उसे रास्ते पर फेंक कर भाग गए। थाना प्रभारी उदयवीर मलिक ने बताया कि मुकदमा दर्ज का लिया है। मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed