फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   young man died after getting stuck in thresher while harvesting mustard in Firozabad

खुशियों वाले घर में छाया मातम: सरसों की कतराई करते समय थ्रेसर में फंसा युवक, दर्दनाक मौत, मई में होनी थी शादी

Mon, 20 Mar 2023 08:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Mar 2023 08:06 PM IST
सार

फिरोजाबाद में थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत हो गई। दो महीने बाद उसकी शादी होनी थी। मौत की खबर मिलते ही घर व ससुराल पक्ष में मातम छा गया।  

विज्ञापन
young man died after getting stuck in thresher while harvesting mustard in Firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सरसों की कतराई करते समय थ्रेसर में फंसने से युवक की मौत हो गई। घटना से घर में चीख-पुकार मच गई। खबर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। परिजन ने बताया कि मई महीने में युवक का विवाह होना था। इससे ससुराल पक्ष में भी शोक का माहौल है। 

विज्ञापन


घटना सिरसागंज थाना क्षेत्र के नगला गढ़ी गांव की है। गांव निवासी अवधेश कुमार (25) थ्रेसर से कतराई का काम करता था। सोमवार को वह मैनपुरी जिले के तिरकारा दौलतपुर गांव में एक किसान की सरसों की कतराई के लिए गया था। सरसों की कतराई करते समय थ्रेसर में कूड़ा एकत्र गया। इससे सरसों निकालने में दिक्कत आ रही थी। इस पर अवधेश सफाई करने का प्रयास कर रहा था। तभी उसका हाथ फंस गया और वह थ्रेसर के अंदर चला गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर के लिए किया रेफर

ग्रामीण और परिजन उसे लेकर शिकोहाबाद अस्पताल पहुंचे। यहां उसकी हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि हादसे की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मई माह में होनी थी शादी

परिजन ने बताया कि अवधेश की शादी मई माह में होनी थी। परिजन शादी की तैयारियां कर रहे थे। हादसे में युवक की मौत के बाद जहां शादी की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। लड़की पक्ष के घर में भी मातम छा गया।

युवक को प्राइवेट एंबुलेंस से लेकर आए परिजन

घटनास्थल से परिजन युवक को शिकोहाबाद अस्पताल तक सरकारी एंबुलेंस से लेकर पहुंचे थे। इसके बाद एंबुलेंस चालक ने युवक को सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले जाने से मना कर दिया। इस पर परिजन युवक को शिकोहाबाद से फिरोजाबाद सरकारी ट्रॉमा सेंटर तक प्राइवेट एंबुलेंस से लेकर पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed