फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Young man crossing the road crushed by vehicle, dies

Firozabad News: सड़क पार कर रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत

Mon, 11 Mar 2024 01:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 11 Mar 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Young man crossing the road crushed by vehicle, dies
टूंडला। हरियाणा से घर लौट रहे बस सवार की सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। बस में नींद आने पर टूंडला पहुंच गया था मृतक। हाथरस के थाना सादावाद अंतर्गत गांव ऊंचा निवासी 24 वर्षीय लाखन सिंह शनिवार रात्रि को हरियाणा के होटल से बस द्वारा गांव लौट रहा था। उसे आगरा के रामबाग पर उतरना था, किंतु उसे बस में उसे नींद आने पर रविवार सुबह छह बजे करीब वह टूंडला पहुंच गया। टूंडला ओवरबिज निकलने पर सीएचसी के सामने वह बस से उतर गया तथा पुन: आगरा जाने के लिए सड़क पार कर रहा था तभी वाहन ने रौंद दिया।
विज्ञापन


हादसा होने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। थाना प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed