{"_id":"6498f329b1576cefb7021606","slug":"young-man-commits-suicide-after-killed-his-wife-in-firozabad-2023-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सनसनीखेज वारदात: सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक ने किया पत्नी का कत्ल, फिर गोली मारकर खुद भी कर ली आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनसनीखेज वारदात: सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक ने किया पत्नी का कत्ल, फिर गोली मारकर खुद भी कर ली आत्महत्या
Mon, 26 Jun 2023 07:42 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 26 Jun 2023 07:42 AM IST
सार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक युवक ने पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
दंपती के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने पहले पत्नी की हत्या की फिर उसके बाद खुद भी जान दे दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
शिकोहाबाद थाना इलाके के मोहल्ला विजेंद्र कॉलोनी में एक युवक ने देर रात पहले अपनी पत्नी की हत्या की। इसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही मोहल्ले के लोग जमा हो गए। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने रात में ही दोनों शवों को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया।
जानकारी के अनुसार, बीएसएफ में तैनात एसआई रंजीत सिंह के पुत्र दीपक (30) और पत्नी शशि यादव (26) परिवार के साथ रह रहे थे। दंपती के बीच आपसी तालमेल कम बैठता था। जिसे लेकर दोनों में आए दिन विवाद होता रहता था।
विज्ञापन
रविवार को सुबह दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। जिसे शांत करा दिया। इसके बाद शाम को फिर से दोनों में झगड़ा हुआ तो छोटे भाई ने शांत करा दिया। देर रात डेढ़ बजे के कमरे से फायर की आवाज आई तो परिवार की नींद खुली।

परिवार ने जांच पड़ताल की। बाहर के कमरे में दीपक का शव खून से लथपथ पड़ा था। जबकि पत्नी शशि का शव अंदर कमरे में बेड पर था। उसकी हत्या गला दबा कर की गई थी। दोनों शवों को देख कर परिवार में चीख पुकार मच गई।
मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक दीपक सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। घटना की जानकारी होते ही पिता श्रीनगर से शिकोहाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। इधर मां शैलेश का रो रो कर बुरा हाल है।