फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Workers strike in protest against policies

श्रमिक विरोधी नीतियों के विरोध में हड़ताल

Wed, 02 Sep 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 02 Sep 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
Workers strike in protest against policies
फीरोजाबाद। श्रम  कानूनों में संशोधन के प्रस्ताव के खिलाफ 10 ट्रेड यूनियनों के सदस्य बुधवार को हड़ताल पर रहे। रिजर्व बैंक, नवार्ड, सिडबी और पोस्टऑफिस के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल रहे। हड़ताल से 25 सरकारी और 11  प्राइवेट बैंक के काम काज पर असर पड़ा है। ट्रेड यूनियनों की हड़ताल के चलते यातायात समेत आवश्यक सेवाएं प्रभावित हुई। हालांकि, भाजपा के समर्थन वाली  भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) हड़ताल से अलग थलग नजर आई। न्यूनतम वेतन  15000 हजार रुपये करने तथा श्रम सुधारों को लेकर इंटक, एटक, सीटू, भामस,  हिमस, टीयूसीसी, सेवा, एक्टू, यूटक, एलपीएफ और कर्मचारियों के महासंघों ने  हड़ताल का आह्वान किया था। रेलवे को इस हड़ताल से बाहर रखा गया है।
विज्ञापन


बैंक, नगर निगम, आयकर विभाग ने किया धरना प्रदर्शन
 श्रमिक विरोधी नीतियों के विरोध में कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। बैंक, नगर निगम, आयकर विभाग के कर्मचारियों के साथ शिक्षकों ने हड़ताल पर रहकर विरोध प्रदर्शन किया। ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स मुख्य शाखा पर एकत्रित होकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। अधिकारी संगठन के एचएल गौतम, अमित अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार श्रमिक विरोधी नीतियां व श्रमिक संगठनों पर हमले तुरंत बंद करे। शैलेंद्र शर्मा, अनुराग शर्मा ने कहा कि जनविरोधी कार्य व जनविरोधी बैंकिंग सुधार तुरंत बंद किए जाएं। यूको बैंक के लालाबाबू वार्ष्णेय, आंध्रा बैंक के महेश प्रसाद ने कहा कि ऋण अदा न करने वालों पर सरकार सख्त कार्रवाई करे। इलाहाबाद बैंक के महेश गुप्ता, अरविंद यादव ने एक स्वर से मांग की कि कारपोरेट ऋण चूककर्ताओं द्वारा जनता को धन की लूट को रोका जाए। यूपी बैंक इम्पलाइॅज यूनियन के जिला सचिव अशोक माहेश्वरी ने कहा कि सरकारी नीतियों व कार्यों को कर्मचारी की सहमति के बिना न थोपा जाये।
विज्ञापन


ठेकेदारी एवं निजीकरण का खात्मा होना जरूरी
आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ व आयकर कर्मचारी महासंघ के कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। सचिव संतलाल चौरसिया ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करे, सट्टेबाजी पर रोक लगाए। बेरोजगारी पर नियंत्रण के साथ रोजगार के अवसर मुहैया कराए जाएं। न्यूनतम मजदूरी 15000 प्रतिशत तथा सभी कर्मचारियों को न्यूनतम तीन हजार पेंशन सुनिश्चित की जाए। अध्यक्ष अशोक कुमार कठेरिया ने कहा कि स्थायी कामों में ठेकेदारी बंद की जाए। ठेके पर कार्य करने वालों को एकसमान न्यूनतम मजदूरी दी जाए। ट्रेड यूनियनों को 45 दिन के अंदर अनिवार्य पंजीकरण व रजिस्ट्रेशन कराए जाएं। सचिव संतोष मिश्रा ने रेलवे, बीमा व रक्षा क्षेत्र में एफडीआई रोकने की मांग की। सदस्य विनय नरायन ने बाह्य कर्मियों से सेवा लेने पर रोक, ठेकेदारी एवं निजीकरण का खात्मा करने, दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को नियमित करने तथा पूरे सेवाकाल में पांच प्रोन्नतियां देने की मांग उठाई। रामजीलाल मीणा, उमेश बघेल, घनश्याम राठौर, अमित वर्मा, सचनि गोयल, नरेंद्र सिंह, प्रशांत कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी, शिक्षकों का उत्पीड़न कर रही सरकार
नगर निगम में प्रांतीय उपाध्यक्ष भुल्लू सिंह, जिलाध्यक्ष मुन्नालाल यादव, नगर निगम इकाई अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में सभी कर्मचारियों ने नगर निगम के गेट पर धरना प्रदर्शन कर केंद्र के खिलाफ हुंकार भरी। भुल्लू सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार कर्मचारियों व शिक्षकों का उत्पीड़न कर रही है। तहसील में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के जिलाध्यक्ष उमेशचंद्र यादव, उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली व महिला उपाध्यक्ष संध्या कुलश्रेष्ठ, पंकज भारद्वाज ने सभी विद्यालयों को बंद कराकर हड़ताल को सफल बनाया। मुकेश अग्रवाल, राशिद अली, उमेश चंद्र यादव, छकौड़ीलाल, वेदप्रकाश शर्मा, दीपक गुप्ता, अंबरीश शर्मा, रामजीलाल, तनवीर अंजुम, सतीशचंद्र कटारा, चंद्रशेखर, तनवीर अहमद मौजूद थे।


स्कूलों का कराया अवकाश
उत्तर प्रदेश कर्मचारी शिक्षक समन्वयक समिति के तत्वावधान में शिक्षक एवं  शिक्षिकाओं ने कार्य का बहिष्कार किया। स्कूलों को अवकाश करा दिया। संगठन जिलाध्यक्ष उमेशचंद्र यादव ने  कहा कि हड़ताल शिक्षकों के लिए अभूतपूर्व है। शिकेाहाबाद में रामकेश यादव, राजीव शर्मा, देवेंद्र तिवारी, डॉ राघवेंद्र सिंह, सिरसागंज क्षेत्र में रनवीर  शर्मा, श्यामसुंदर पांडेय, ईश्वरी देवी, कुशलपाल सिंह, श्यामसुंदर, रामौतार  सिंह, जसराना में हुकुम सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजकिशोर, केपी सिंह ने हड़ताल  की। फीरोजाबाद में महेशचंद्र शर्मा, जुल्फकार अली, अशोक यादव,पंकज भारद्वाज  , विकास भारद्वाज, विपिन, अंजूमा रियाज आदि मौजूद रहे। माध्यमिक शिक्षक  संघ चेतनारायन गुट के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जादौन के नेतृत्व में हड़ताल की  गई। जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान अनिल कुमार शर्मा, राजकुमार  प्रभाकर, गजाधर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed