{"_id":"61cca45f5ad7d62c7e21cd27","slug":"worker-dies-due-to-electrocution-case-filed-against-two-firozabad-news-agr519551075","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से श्रमिक की मौत, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से श्रमिक की मौत, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

फिरोजाबाद। पशुओं से फसल की बचाने को खेत स्वामी द्वारा खेत के चारों ओर लगवाए गए कटीले तारों में करंट आने से एक युवक की मौत हो गई। लोगों ने खेत मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला जगजीवननगर निवासी हीरालाल (45) परिवार के भरण पोषण को कारखाने में चूड़ी जुड़ाई का काम करता था। बुधवार को वह प्रेमनगर सैलई में चूड़ी जुड़ाई करने जा रहा था। सैलई के समीप सड़क किनारे कमल सिंह के खेत के चारों ओर लगे कटीले तारों में आ रहे करंट आ रहा था। हीरालाल की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के साथ काफी काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों और घटनास्थल पर एकत्रित भीड़ ने शव को नहीं उठने दिया।
परिजन और क्षेत्रीय लोग खेत मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मुआवजे की मांग करने लगे। सदर विधायक मनीष असीजा मौके पर पहुंचे और तहसील व श्रम विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर पीड़ित परिजनों की हर स्तर पर मदद कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने मदद दिलाने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। उधर मृतक के पत्नी शीला की तहरीर पर रामगढ़ थाना पुलिस ने खेत मालिक कमल सिंह और खेती करने वाले राजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं हीरालाल पर तीन बेटे और एक बेटी है। हीरालाल ने बेटी की शादी कर दी थी, जबकि तीनों बेटे अभी अविवाहित है।