{"_id":"625865066a6f7f3c22191cac","slug":"work-start-firozabad-news-agr5302972159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी पर लौटने लगा माउथ ब्लोइंग इकाइयों में उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी पर लौटने लगा माउथ ब्लोइंग इकाइयों में उत्पादन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटरी पर लौटने लगा माउथ ब्लोइंग इकाइयों में उत्पादन
- काम पर लौटे श्रमिक, कारखानेदारों-सप्लायर्स में मूल्य वृद्धि पर बनी सहमति
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। घरेलू बाजारों और विदेशों से मिले कांच उत्पादों के आर्डर निरस्त होने की आशंका के चलते माउथ ब्लोइंग इकाइयों के संचालक और सप्लायर्स में आखिरकार सहमति बन गई। बृहस्पतिवार से चार प्रमुख इकाइयों में उत्पादन प्रक्रिया शुरू हो गई। उधर, कई दिन से मेहनताना बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार पर अड़े श्रमिक भी समझौता वार्ता के बाद काम पर लौटने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, कारखानेदारों व सप्लायर्स के बीच कांच उत्पादों की कीमत में 15 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी पर आपसी सहमति बन गई है। इसके बाद नगर के श्याम ग्लास, कॉरोगेशन ग्लास, रचना ग्लास एवं नेहा ग्लास वर्क्स में काम शुरू हो गया। वहीं कई कारखानों में कामकाज शुरू कराने को लेकर जरूरी तैयारी होती दिखीं।
हमारे और सप्लायर्स के बीच कई दिन से वार्ता चल रही थी। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुये सप्लायर्स 14 से 15 प्रति किलोग्राम तक कांच उत्पाद की कीमत बढ़ाने को तैयार हैं। बृहस्पतिवार को कई माउथ ब्लोइंग इकाइयों में काम शुरू हुआ है। बाकी में भी कामकाज जल्द पटरी पर लौटेगा।
विज्ञापन
- पराग गुप्ता, सचिव उत्तर प्रदेश ग्लास मैन्यूफैक्चरर सिडिंकेट
आर्डर कैंसिल होने की आशंका के कारण कई सप्लायर्स ने काम शुरू कराने के लिये सहमति जताई है। कारखानेदारों ने पहले काम शुरू करने बाद में मिल बैठ कर कांच उत्पादों की कीमत तय करने का आश्वासन दिया है। उम्मीद है कि कारखानेदार हमारे हितों का भी ध्यान रखेंगे।
- छोटे सिंह, अध्यक्ष, द ग्लास सप्लायर्स एसोसिएशन