{"_id":"320b298785f26a8d8f9d09c8823705e8","slug":"womens-put-fast-on-ekadashi-fast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगभरनी एकादशी पर महिलाओं ने रखा व्रत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगभरनी एकादशी पर महिलाओं ने रखा व्रत
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 01 Mar 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगभरनी एकादशी पर महिलाओं ने व्रत रखने के साथ ही पूजा अर्चना की। आंवला के पेड़ की पूजा करके पति की दीर्घायु की कामना की। मंदिरों में फूलों की होली खेली गई।
रविवार को रंग भरनी एकादशी होने के कारण महिलाओं ने व्रत रख कर आंवला के पेड़ की पूजा की। पति की दीर्घायु की कामना की गई। मंदिरों में भगवान को रंग लगाने के साथ ही पुष्पों की होली भी खेली गई। इसके साथ ही होली का रंग खेलने की शुरूआत हो गई। रविवार को बाईपास रोड पर स्थित गोपाल आश्रम प्रांगण, तिलक कालेज के प्रांगण के साथ ही घरों पर भी पूजा अर्चना का क्रम चला। रंगभरनी एकादशी के बारे में पंडित हरिओम शास्त्री ने कहा कि इस दिन से होली के त्योहार की शुरूआत हो जाती है। प्रत्येक घर में सुहागिन व्रत रखने के साथ आंवला की पूजा करती हैं और पुष्पों या रंग से भगवान के साथ होली खेलतीं हैं। इसके साथ होली का क्रम प्रारंभ हो गया। मंदिर श्री बांके बिहारी महाराज एवं द्ववारिकाधीश महाराज में होली की शुरूआत होगी।