फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Women with a positive thinking: Imitate Women: Mohitani

सकारात्मक सोच के साथ मुकम्मल इस्लाम पर अमल करें महिलाएं: मोमितानी

Sun, 14 May 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 14 May 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Women with a positive thinking: Imitate Women: Mohitani
विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड लॉ बोर्ड की रुकन आमना मोमिनाती ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं हर जिले में होनी चाहिए। मैं शुक्रगुजार हूं कि इस्लामिक सेंटर सोसाइटी के ओहदेदारों की जिन्होंने ऐसा कार्यक्रम कराया। उन्होंने महिलाओं को सकारात्मक सोच के साथ ही आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

वह इस्लामिक सेंटर सोसाइटी की ओर से रसना गार्ड नें आयोजित जिला स्तरीय सीरतुन्नबी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि महिलाएं सकारात्मक सोच के साथ मुकम्मल इस्लाम पर अमल करें। दुनियां को पैगाम दें कि हम राजी हैं रब से और मजहब ए इस्लाम में किसी प्रकार की तब्दीली बर्दाश्त नहीं होगी। सईदा निजामुल प्रधानाचार्य ने कहा कि दुनिया को बताया जाए कि इस्लाम क्या है? मुस्लिम समाज में तालीमी, समाजी जागरूकता लाने की जरूरत है। सफल होने वाली छात्राओं की मेहनत का सिला मिलने पर तारीफ की। ज्ञानदीप स्कूल की डायरेक्टर डा. रजनी यादव ने कहा ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं में दृढ़ता ही आएगी। इस्लामिक सेंटर के सचिव आलम मुस्तफा याकूबी के प्रयास की सराहना की। इस मौके पर ग्रुप ए में प्रथम रहीं अलीशा समीउद्दीन को 15 हजार, अनम अशफाक को दस और हुमैरा उमरी को पांच हजार, ग्रुप बी में रिमिशा जाहिद को दस हजार, मंतशा अलीम को सात हजार और सुंबुल को तीन हजार का चैक, ट्राफी और मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। जायंट्स ग्रुप महिला शक्ति की सरिता मित्तल औश्र ज्ञानदीप स्कूल की डायरेक्टर डा.रजनी यादव को सम्मानित किया। संचालन सईदा फातिमा ने किया। आलम मुस्तफा याकूबी ने कार्यक्रम में सहयोग के ही लिए शुक्रिया अदा किया। इस दौरान नकवी अनवर, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद शुजा, मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद शाकिब, मोहम्मद मकबूल, हुसनैन, मोहम्मद शुएब, वसीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed