फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Women sitting on dharna for non-construction of streets

गलियों का निर्माण न होने पर धरने पर बैठी महिलाएं

Thu, 26 May 2022 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Women sitting on dharna for non-construction of streets
क्षेत्र की समस्याओं को लेकर धरना देते नामित पार्षद बृजेश प्रधान के साथ क्षेत्रीय महिलाएं नारेबा - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। वार्ड नंबर 42 छारबाग की कच्ची गलियों के निर्माण की मांग को लेकर नामित पार्षद ब्रजेश प्रधान के नेतृत्व में महिलाएं बुधवार को धरने पर बैठ गईं। महिलाओं का कहना था कि जब तक गलियों का निर्माण नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर पहुंचे नगर निगम अफसरों ने बताया कि निर्माण कार्य के लिए 20 लाख का प्रस्ताव पास हो गया है। तब कहीं जाकर धरना समाप्त हो सका।
विज्ञापन

नामित पार्षद ब्रजेश प्रधान ने बताया कि वार्ड नंबर 42 नई आबादी छारबाग की तीन गलियां कच्ची हैं। नाला भी क्षतिग्रस्त है। गलियों के निर्माण और नाला के निर्माण की मांग को लेकर पिछले दो साल से नगर निगम अफसरों को प्रार्थना पत्र देने के साथ ही मांग की जाती रही है। लेकिन नगर निगम के अफसरों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

इसको लेकर बुधवार को क्षेत्रीय महिलाएं सीमा देवी, श्रीदेवी, नीता देवी, गंगाश्री, रेखा देवी, उजमा देवी, मलोदा देवी के साथ अन्य महिलाएं छारबाग तिराहा पर धरने पर बैठ गईं। धरना-प्रदर्शन की सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार, एक्सईएन अतुल पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गलियों के निर्माण के लिए 20 लाख का प्रस्ताव पास हो गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इससे बारिश के दिनों में दिक्कत का सामना लोगों को न करना पड़े। तब महिलाओं ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed