{"_id":"5e91ee8d8ebc3e76aa59c718","slug":"women-died-firozabad-news-agr437566147","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, ससुरालीजन फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, ससुरालीजन फरार
विज्ञापन
शिकोहाबाद मृतका यशोदा का फाइल फोटो।
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। नसीरपुर क्षेत्र अंतर्गत छरीछप्पर गांव में शुक्रवार शाम विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। इधर, घटना के बाद ससुरालीजन फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा मायके पक्ष को सौंप दिया।
गांव अलीपुर खेड़ा निवासी यशोदा की शादी एक वर्ष पूर्व उमेश निवासी छरीछप्पर थाना नसीरपुर के साथ हुआ था। शुक्रवार शाम संदिग्ध हालात में यशोदा का शव फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद ससुरालीजन फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। यशोदा के भाई सत्यपाल का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के लिए यशोदा का उत्पीड़न कर रहे थे।
उत्पीड़न से तंग आकर कुछ समय पूर्व यशोदा मायके आ गई थी। दो दिन पूर्व ही उमेश ने उसे घर बुला लिया था। और ससुराल में पहुंचते ही यशोदा के साथ मारपीट की और उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। पुलिस ने यशोदा के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई सत्यपाल की तहरीर पर पुलिस ने पति उमेश समेत सास सोना देवी, ससुर वीरभान, जेठानी गिरजा और जेठ मुकेश के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।