फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman's body was found in Etawah three days later

Firozabad News: तीन दिन बाद इटावा में मिला था महिला का शव

Wed, 28 Aug 2024 01:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 28 Aug 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Woman's body was found in Etawah three days later
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में विवाहिता की हत्या कर शव को सूटकेस में रख कर शिकोहाबाद नहर में फेंकने वाले नामजद आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। महिला का शव 21 अगस्त को ही इटावा पुलिस ने बरामद किया था। शिनाख्त न होने पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। 26 अगस्त को रसूलपुर पुलिस इटावा पहुंची थी। तब फोटो में कपड़े और अन्य सामान से परिजन ने शिनाख्त की। थाना दक्षिण के प्रमोद कुमार ने अपनी बेटी रौनक की शादी रसूलपुर के यादव नगर निवासी प्रशांत उर्फ जैकी से की थी। 18 अगस्त को रक्षाबंधन पर वह मायके जाना चाहती थी। इसके बाद पति ने उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी थी। शव को सूटकेस में रखकर गाड़ी से शिकोहाबाद नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर पति सहित पांच ससुरालियों को जेल भेजा था। इधर पुलिस टीमें महिला के शव की तलाश में जुटी हुई थीं।
विज्ञापन

26 अगस्त को रसूलपुर पुलिस टीम इटावा पहुंची थी, जहां महिला के शव के फोटो इटावा के थाना वैदपुरा पुलिस ने दिखाए। सभी फोटो परिजन को दिखाए गए तो उन्होंने उसकी पहचान कपड़े, पैर में काला धागा और पायल के आधार पर की। परिजन मंगलवार को इटावा पहुंचे। जहां उनसे कागजी कार्रवाई पूरी कराई गई। थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि इटावा पुलिस को 21 अगस्त को महिला का शव मिल गया था, लेकिन शिनाख्त न होने पर तीन दिन बाद उसका अंतिम संस्कार करा दिया था। फोटो देखकर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


बढ़ई बोला, फंदे से उतारने के दौरान चल रहीं थीं सांसें
थाना रसूलपुर प्रभारी प्रमोद पंवार का कहना है कि जिस बढ़ई ने विवाहिता को फंदा काटकर नीचे उतारा था। उस बढ़ई ने पूछताछ में बताया कि जिस समय फंदा काटा था। उस समय महिला रौनक की सांसें चल रही थीं। उसके बाद उसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed