फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman struggled to escape, bangles found scattered

Firozabad News: महिला ने बचने के लिए किया संघर्ष, बिखरी मिलीं चूड़ियां

Tue, 08 Aug 2023 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 08 Aug 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Woman struggled to escape, bangles found scattered

विज्ञापन
जसराना। जसराना के गांव कटरई नगला मानसिंह निवासी महिला कुसुमलता ने हत्या से पहले अपनी जान बचाने के लिए जमकर संघर्ष किया। घटनास्थल पर मिले साक्ष्य से पता चलता है कि महिला ने अपनी जान बचाने की काफी कोशिश की। क्योंकि पुलिस को जिस स्थान पर महिला का शव मिला है उस स्थान से करीब 20 फीट दूर तक टूटी चूड़ियों के टुकड़े मिले हैं। महिला का पर्स व एक पन्नी शव के पास मिली है। हत्यारों ने उसके चेहरे व हाथ पर वार किए हैं।
एसपी सिटी सर्वेश मिश्र ने बताया कि महिला कुसुमलता की जिस निर्मलता से हत्या की है, वह दर्दनाक है। घटनास्थल की स्थिति से पता चलता है कि मरने से पहले महिला ने हत्यारों के साथ संघर्ष भी किया है। पुलिस को प्राथमिक जांच में शक है कि महिला की हत्या में किसी नजदीक का हाथ हो सकता है। क्योंकि महिला की चूड़ियों के टुकड़े करीब 20 फीट दूर तक मिले हैं। वहीं कुछ जगह जमीन पर रगड़ने के निशान भी मिले हैं। क्राइम सीन को देखकर लग रहा है कि किसी परिचित के साथ महिला का पहले विवाद हुआ है। इसके बाद छीना झपटी हुई है। पुलिस ने महिला के मोबाइल की काॅल डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है। आ
विज्ञापन


आंगनबाड़ी केंद्र से डेढ़ किलोमीटर दूर है घर
पुलिस को महिला की हत्या करने वाले करीबी इसलिए लग रहे हैं कि क्यों कि आंगनबाड़ी केंद्र से महिला का घर करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। महिला पैदल ही आती जाती थी। सिर्फ कुछ दूर ही कच्चा रास्ता व खेत पड़ता है। इसी रास्ते में वारदात को अंजाम दिया गया। यहां पर सूनसान भी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूता खोल सकता है हत्या का राज
साक्ष्य एकत्रित करने के दौरान पुलिस को खेत में से एक व्यक्ति का जूता मिला है। लोगों के अनुसार जूता हत्यारों में से किसी एक का हो सकता है। जूते के सहारे पुलिस हत्यारों तक पहुंचने की जुगत भिड़ा रही है। हत्या की निर्ममता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हत्यारों ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था, जिससे महिला चिल्ला न सके।

शव देख परिजन हुए बेसुध
जसराना। पत्नी की हत्या के बाद रोते बिलखते हुए पति हरिश्चंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी रोज ही इसी रास्ते से गुजरती थी। आज भी वह सुबह बच्चों को पढ़ने केंद्र तक आई थी। कुसुम लता का रक्त रंजित शव एक फौजी के खेत में पड़ा हुआ है। महिला का शव देख परिजन बेसुध हो गए। मृतक महिला कुसुमलता के दो पुत्र एवं एक पुत्री है। अभी तक किसी की भी शादी नहीं हुई है। अपनी मां के शव को देखकर तीनों बच्चों का रो रो कर बुरा हाल था। महिला के छोटे पुत्र त्रिमोहन ने बताया कि वह कक्षा 11 में पढ़ता है। उसने किसी से भी किसी भी प्रकार की दुश्मनी या विवाद होने से इंकार किया।



वर्जन

-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या आंगनबाड़ी केंद्र से करीब 200 मीटर दूर चरी के खेत में की गई है। संभवत महिला की हत्या लड़ाई के दौरान हुई है। सभी पहलुओं पर जांच कर शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।
राजवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी जसराना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed