{"_id":"6a6e3822c794785d30084954","slug":"woman-not-recording-statement-after-filing-case-against-constable-notice-pasted-in-maternal-house-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-181068-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सिपाही पर केस दर्ज कराने के बाद बयान दर्ज नहीं करा रही महिला, ननिहाल में नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सिपाही पर केस दर्ज कराने के बाद बयान दर्ज नहीं करा रही महिला, ननिहाल में नोटिस चस्पा
Sat, 01 Aug 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। दिल्ली पुलिस के एक सिपाही पर छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज कराने वाली महिला अब खुद कानूनी प्रक्रिया में घिर रही है। पुलिस द्वारा बार-बार बुलाए जाने के बावजूद बयान दर्ज न कराने पर, शनिवार को दिल्ली पुलिस की टीम शिकोहाबाद आई और महिला की ननिहाल स्थित आवास पर नोटिस चस्पा कर दिया। बता दें कि मूल रूप से दिल्ली निवासी एक महिला ने कुछ समय पूर्व दिल्ली के राजेंद्र नगर थाने में तैनात सिपाही अर्जुन के खिलाफ छेड़खानी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
मामला दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की थी, जिसकी विवेचना जारी है। पीड़िता वर्तमान में शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित अपनी ननिहाल में रह रही है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे दिल्ली के राजेंद्र नगर थाने से हेड कांस्टेबल दीपक कुमार शिकोहाबाद पहुंचे। उन्होंने स्थानीय शिकोहाबाद पुलिस को साथ लिया और पीड़िता के दिए गए पते (ननिहाल) पर पहुंचकर नोटिस चस्पा की कार्रवाई पूरी की। दिल्ली पुलिस के अनुसार, सिपाही पर दर्ज केस के संबंध में महिला को कई बार बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया, लेकिन वह उपस्थित नहीं हो रही थी। लगातार अनुपस्थिति के कारण ही यह कानूनी नोटिस चस्पा किया गया है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने इस कार्रवाई की पुष्टि की। संवाद