फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman dies in road accident, villagers, jammed, Police reached on the information, explained, people, jam

सड़क हादसें में महिला की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Fri, 09 Jul 2021 08:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in road accident, villagers, jammed, Police reached on the information, explained, people, jam
जसराना। शुक्रवार सुबह 11 बजे लकड़ी बीनकर घर जा रही महिला की अज्ञात बाइक की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत के बाद गुस्साए परिजनों एवं ग्रामीणों ने एटा-शिकोहाबाद मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान वाहनों की दोनों तरफ कतारें लग गईं।
विज्ञापन

थाना एका के गांव नगला गुलाबी निवासी महिला सुदामा देवी (60) पत्नी अनोखेलाल गांव के ही कुछ लोगों के साथ एटा-शिकोहाबाद मार्ग के खड़ीत और सिरौला के बीच लकड़ी बीनने आई थी। लकड़ी बीनकर घर जा रही थी तभी जसराना की तरफ से आ रही बाइक ने महिला को चपेट में ले लिया। बाइक की चपेट में आकर जहां महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों एवं ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों एवं परिजनों ने एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर थाना जसराना के साथ थाना एका का पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस के समझाने पर लोगों ने जाम खोला। जाम खुलने पर यातायात सुचारु हो गया। वहीं एक घंटे से भी अधिक समय तक रहे जाम के दौरान राहगीर परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल बीडी पांडेय ने बताया महिला की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगाया गया था। लोगों को समझाकर जाम खुलवाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed