फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman beats husband and sister-in-law with slippers in tehsil, ruckus

Firozabad News: तहसील में महिला ने पति और ननद को चप्पलों से पीटा, हंगामा

Mon, 14 Oct 2024 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 14 Oct 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Woman beats husband and sister-in-law with slippers in tehsil, ruckus
टूंडला। घर की वसीयत को लेकर परिवार की एक महिला ने सोमवार को तहसील प्रांगण में जमकर हंगामा किया। उसने पति व ननद पर न सिर्फ लात घूंसे चलाए, उन्हें चप्पलों से जमकर पीटा। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। बमुश्किल उन्हें शांत कराया गया। सोमवार दोपहर तीन बजे एक युवती अपने भाई और भतीजे के साथ तहसील पहुंची। उनके पहुंचने के कुछ समय बाद ही वहां दो अन्य महिलाएं एक अन्य बुजुर्ग के साथ पहुंच गईं। दोनों पक्षों का आमना सामना होते हुए वहां का दृश्य बदल गया। बुजुर्ग के साथ आई महिलाएं युवती व उसके भाई को देख आग बबूला हो गईं। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए युवती और उसके भाई के साथ पिटाई शुरू कर दी। मारपीट भी ऐसी कि चप्पलों से बुरी तरह पीटा। हंगामा होता देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने दोनों पक्षों को अलग-अलग कराया। इस बीच युवती ने एसडीएम को बताया कि मारपीट करने वाली उनकी भाभियां हैं। उसकी मां ने मरने से पूर्व भगवती नगर स्थित घर की वसीयत उसके नाम कर दी थी। एक भाई की मौत हो चुकी है तथा दूसरा भाई उसके साथ आगरा रहता है। घर को लेकर भाभियों ने आपत्ति डाली थी, जिस पर उन्हें बयान देने के लिए तहसील बुलाया गया था। तभी उसकी भाभियां भी मायका पक्ष के साथ पहुंच गईं और उन्होंने यह घटना कर दी। एसडीएम ने मारपीट करने वाले पक्ष को थाने भिजवा दिया है। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed