{"_id":"6a6642c75c4fc534cd084899","slug":"woman-alleges-harassment-for-dowry-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-180517-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: महिला ने लगाया दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: महिला ने लगाया दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
Sun, 26 Jul 2026 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
जसराना (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव झपारा की रहने वाली महिला ने अपने पति, सास एवं ससुर और ननदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने दहेज में स्कॉर्पियो की मांग करने एवं पूरी नहीं करने पर शारीरिक एवं मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है।
विशाखा निवासी झपारा थाना जसराना का कहना है कि फरवरी 2025 में उसकी शादी यादव निवास व्हाइट बिल्डिंग लखनावली आईटीबीपी कैंप ग्रेटर नोएडा निवासी अमित के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति अमित के साथ ससुर ओमप्रकाश, सास रामा देवी एवं ननदें नीलू, गोलू, ईशा खुश नहीं थे। दहेज में स्कॉर्पियो की मांग कर रहे थे। स्कॉर्पियो देने में असमर्थता जाहिर करने पर ससुराली शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। आरोप है कि ससुरालियों ने शादी के छह माह बाद ही 7 अगस्त 2025 को सभी सामान छीनकर घर से निकाल दिया। परिजन ने ससुराल पक्ष से बात की तो 28 सितंबर 2025 को आरोपी झपारा आए। इस दौरान स्कॉर्पियो देने पर ही साथ में रखने को कहा। महिला का कहना है कि स्कॉर्पियो नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। थाना जसराना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद