फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   With summer knocking sound of the water crisis

गर्मी की दस्तक के साथ पेयजल संकट की आहट

Mon, 23 Feb 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 23 Feb 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
With summer knocking sound of the water crisis
गर्मी की दस्तक होते ही जनपद में पेयजल संकट गहराने लगता है। पेयजल संकट को लेकर हर वर्ष जनता को आंदोलन करने पड़ते हैं। ऐसे में नगर निगम एवं जलनिगम ने लाखों रुपये की लागत से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट दूर करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। नए नलकूप, पाइप लाइन विस्तार, हैंडपंप रीबोर, बंद पड़ी पेयजल योजनाओं को चालू करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद में 25 लाख से अधिक जनता को पानी मुहैया कराने को जलनिगम एवं नगर निगम के पास पर्याप्त मात्रा में संसाधन नहीं है। करोड़ों रुपये फुंकने के बाद भी शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में पेयजल संकट बरकरार है। जलनिगम द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के लिए करोड़ों की लागत बनवाई गई पाइप पेयजल योजना लापरवाही की भेंट चढ़ गईं तो हजारों हैंडपंपों के हलक सूख गए। लगातार जलस्तर गिरने के कारण शहरी क्षेत्र में लगवाए गए अधिकांश हैंडपंप शोपीस बन गए, जिससे कई क्षेत्रों पेयजल का गंभीर संकट बना हुआ है। गर्मी के दस्तक होने जलनिगम एवं नगर निगम अफसरों की संसाधनों को दुरुस्त करने को भागदौड़ तेज हो गई है। जलनिगम द्वारा हैंडपंप रीबोर का कार्य प्राथमिकता पर कराया जा रहा है। करीब 650 हैंडपंप रीबोर कराए जा चुके हैं। वहीं जनपद में बंद पड़ी करीब 40 पाइप पेयजल योजनाओं को चालू कराने को एस्टीमेट बनाकर डीएम को भेज दिए हैं।
विज्ञापन


सबसे अधि समस्याग्रस्त क्षेत्र
वर्तमान में शहर के अंदर सर्वाधिक समस्या ग्रस्त क्षेत्रों में छतरी वाला कुआं, इमामबाड़ा, गालिब नगर, चौकी गेट, ब्राह्मण धर्मशाला, इंद्रा नगर आदि हैं। नगर निगम द्वारा इन क्षेत्रों सहित प्रतिदिन करीब 30 टैंकर पानी सप्लाई किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में खराब पड़े हैं नलकूप
फिरदौस मस्जिद, आगशाह मस्जिद, ग्रीन पार्क टंकी, लक्ष्मी नगर, चंद्रवार गेट, वेस्ट ग्लास, गालिब नगर। इनमें गालिब नगर को छोड़कर शेष सभी नलकूपों को ठीक करने के लिए टीमें भेजी गई हैं।

जलनिगम के पास संसाधन
कुल हैंडपंप                             -    35000
खराब पड़े हैंडपंप                       -     6000
कुल पाइप पेयजल योजनाएं           -       154
ग्राम पंचायत के हवाले योजनाएं      -       124
बंद पड़ी पाइप पेयजल योजनाएं      -        40

नगर निगम के पास संसाधन
शहर में स्थापित नलकूप           -    155
बाहरी क्षेत्रों में स्थापित डीपबोर  -     35
कुल पेयजल टंकियां                -     25
सीडब्लूआर                          -      14
कुल टैंकर                           -      32

क्या कहते हैं अफसर
जनपद में करीब 6000 हैंडपंप खराब पड़े हैं। शासन के निर्देश पर सभी नौ ब्लाक में 100-100 कुल 900 हैंडपंप रीबोर कराए जा रहे हैं, जल्द ही रीबोर कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। वहीं 39 पाइप पेयजल योजनाएं बंद पड़ी हैं, इन्हें चालू कराने को एस्टीमेट बनाकर जिला प्रशासन को भेजा जा चुके हैं। जिला प्रशासन स्तर पर ही इन्हें चालू कराया जा रहा है।

भारत भूषण, एक्सईएन-जलनिगम

शहरी क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट को दूर करने के लिए सर्वाधिक समस्याग्रस्त क्षेत्रों को टंकियों से जोड़ने को पाइप लाइन विस्तार कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसके अलावा शहर में स्थापित कराए गए करीब आधा दर्जन नलकूपों को भी चालू कराया जा रहा है, जिससे पेयजल समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। यही प्रयास किया जा रहा है कि गर्मियों में जनता को पेयजल समस्या न हो।
मुंशीलाल वर्मा, अवर अभियंता-जलकल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed