फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   With bars on anniversary

शादी की सालगिरह पर सलाखों का साथ

Mon, 27 Jul 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 27 Jul 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
With bars on anniversary
फीरोजाबाद। पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी के पुत्र अमन मणि त्रिपाठी के लिए 27 जुलाई का दिन बेहद मायूसी भरा रहा। पिछले साल जिस दिन को उसने सारा के साथ उत्सव की तरह मनाया था आज वह जेल में खुद को अकेला महसूस कर रहा था। सारा का साथ पाने वाले अमन को शादी की सालगिरह पर सलाखों का साथ मिला। जेल में अमन से मिलने वालों से उसने यह चर्चा की।
विज्ञापन

 सारा तथा अमन मणि की 27 जुलाई को शादी की सालगिरह थी। पत्नी सारा की सड़क की दुर्घटना में मौत के बाद जेल में बंद समाजवादी पार्टी नेता अमन मणि त्रिपाठी के सोमवार को बेहद टूटा हुआ और मायूस था। उसने सारा से दो वर्ष पहले 27 जुलाई  2013 को शादी की थी। दोनों ने सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया, लेकिन इस बंधन की डोरी ने चंद कदम बाद ही साथ छोड़ दिया। सारा शादी की पहली सालगिरह पर खुश थी और आज अमन दूसरी सालगिरह पर सलाखों के पीछे है। ऐसा उनके शुभचिंतकों और जानने वालों का कहना है। मधुमिता हत्याकांड में सजा काट रहे पूर्व मंत्री अमरमणि के बेटे अमन मणि त्रिपाठी ने लखनऊ में आर्य समाज मंदिर, अलीगंज में सारा से शादी तो कर ली, लेकिन सारा को कभी ससुराल सुख न मिला। शादी की सालगिरह के 18 दिन पहले ही सारा इस दुनिया से विदा हो गई। परिवारीजनों के  मुताबिक मधुमिता की हत्या नौ मई 2003 को हुई थी, जिसके ठीक 12 साल दो माह बाद सारा की भी हत्या कर दी गई। अब परिवारीजन सीबीआई जांच पर उम्मीद लगाए  बैठे हैं।
विज्ञापन


चाहकर भी नहीं मिला छुटकारा
सारा की मां सीमा के मुताबिक उनकी बेटी अमन से तलाक लेना चाहती थी लेकिन  अमन ने उसे तलाक नहीं दिया। उसे डर था कि तलाक के बाद कहीं सारा उसकी संपत्ति की हिस्सेदार न बन जाए। यही कारण है कि अमरमणि संग मिलकर अमन ने  सारा की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर न्याय की जंग
पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी की पुत्रवधू सारा त्रिपाठी की मौत के मामले में रोज नए मोड़ आ रहे हैं। अधिकारियों और सरकारी दफ्तरों के बाद सोशल मीडिया पर भी न्याय की जंग छिड़ गई है। एक ओर सारा के भाई ने फेसबुक पेज बनाकर जनसमर्थन की बात कही है तो वहीं अमन के दोस्त भी लोगों को अमन के बेगुनाह होने का यकीन दिला रहे हैं। अमन की फेसबुक आईडी से मीडिया से माफी मांगे जाने की बात ने भी तूल पकड़ लिया है। अब पुलिस अमन के एकाउंट को आपरेट करने के पहलू पर भी जांच की तैयारी में है। फेसबुक पर सारा की मां अमन और सारा के रिश्ते खराब होने की बात कह रही तो जवाब में अमन के दोस्तों ने सारा और अमन के कई करीबी फोटो पोस्ट कर आरोपों का जवाब दिया। उसके जवाब में सारा की बहन नीति मिश्रा ने अमन और सारा के बीच व्हाट्सएप पर हुई नोंकझोंक की प्रिंट स्क्रीन पोस्ट की तो अमन के दोस्तों ने फेसबुक वाल पर सारा और अमन की रोमांटिक क्लीपिंग को पब्लिक ग्रुप में साझा किया। अमन को सजा दिलाने की कवायद में जुटे सारा के परिवारीजन अब अमन की खामियों को ढूंढ रहे हैं। सारा की बहन नीति मिश्रा और मां सारा सिंह ने अमन मणि को जेल में वीआईपी सुविधाएं दिए जाने का आरोप लागाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed