फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Will dial for health information

डायल करते ही मिलेगी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

Tue, 02 Jun 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 02 Jun 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Will dial for health information
स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी मोबाइल पर अब डॉक्टर अनीता दीदी देंगी। बात चाहे बाल स्वास्थ्य, गर्भवती की देखभाल, टीकाकरण या परिवार नियोजन की हो आशाएं तुरंत अपने मोबाइल से कॉल कर पूरी जानकारी जुटा सकेंगी। आशाएं जब अपने क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां देंगी तो उन्हें यकीन दिलाने के लिए कार्ड पर लिखे टोल फ्री नंबर कॉल करेंगी। कॉल लगाते ही योजना के संबंध में जानकारी का संदेश सुनाई देगा, जिसे आशा मोबाइल को हैंडफ्री करके सुनवा सकेंगी।
विज्ञापन

मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को रोकने के लिए सरकार की मंशा है कि गर्भवती की देखभाल सही ढंग से हो। उसका प्रसव सही समय पर हो और बच्चे की देखरेख की मां को सही जानकारी मिले। इस बार फिर सरकारी मशीनरी ने गांव की आशा पर भरोसा जताया है। आशाओं को एक मोबाइल कुंजी दिए जाने की योजना है। चाभी के गुच्छे की शक्ल में बनी यह कुंजी वास्तव में स्वास्थ्य योजना के पिटारे का ताला खोलेंगी। गुच्छे में हर योजना के लिए अलग-अलग कार्ड होगा। मसलन, गर्भवती की देखभाल, उसके प्रसव के लिए अस्पताल लाने ले जाने के लिए फ्री एंबुलेंस सेवा, प्रसव के बाद बच्चे के टीकाकरण, खानपान आदि की जानकारी होगी। आशाएं यह जानकारी ऐसे घरों में देंगी, जहां गर्भवती हो। भरोसा दिलाने के लिए कुंजी में लगे कार्ड को दिखाएंगी। कार्ड पर दिए नंबर को मोबाइल से डायल करने पर डाक्टर अनीता दीदी का रिकार्डिंग संदेश सुनाई देगा। जिला कम्प्यूनिटि प्रोसेस प्रबंध रवि कुमार ने बताया कि योजना पर जल्द अमल शुरू हो जाएगा। इस संबंध में आशाओं की कार्यशाला कराई जाएगी। ट्रेनिंग के बाद आशाओं को एक एक मोबाइल कुंजी उपलब्ध करा देंगे।
विज्ञापन


इस तरीके से मिलेगी जानकारी
5771174 नंबर डायल करने पर बच्चे को जन्म के बाद से छह माह तक मां का दूध पिलाने और उसके फायदे की जानकारी सुनाई देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed