फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   wildlife sos team firozabad,wildlife sos team agra,alligator in jasrana,crocodile in jasrana,wild life news

तालाब में पानी अधिक होने के कारण नहीं पकडा जा सका मगरमच्छ

Thu, 25 Feb 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
wildlife sos team firozabad,wildlife sos team agra,alligator in jasrana,crocodile in jasrana,wild life news
मंगलवार को जसराना , मकरओ के खेतों में दिखा मगरमच्छ - फोटो : FIROZABAD
जसराना। थाना क्षेत्र के गांव मकरओ के तालाब में पानी अधिक होने के कारण यहां विचरण कर रहे मगरमच्छ को पकड़े बिना ही वाइल्ड-लाइफ एसओएस की टीम वापस लौट गई। मगरमच्छ को नहीं पकड़े जाने से ग्रामीण में कोतूहल है। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों द्वारा सहयोग न करने की बात कही है।
विज्ञापन

मंगलवार की सांय थाना जसराना क्षेत्र के गांव मकरओ के खेत में ग्रामीणों को मगरमच्छ धूप सेकते मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी गांव में पहुंच गए। रात होने के चलते मगरमच्छ को नहीं पकड़ा जा सका। मौका मिलने पर मगरमच्छ गांव स्थित तालाब में घुस गया। मगरमच्छ के पकड़े न जाने से ग्रामीणों में कोतूहल है। बृहस्पतिवार को वन विभाग के अधिकारियों ने पंपसेट लगाकर तालाब से पानी निकालने का प्रयास करते हुए वाइल्ड-लाइफ एसओएस आगरा की टीम को सूचना दी थी। सूचना पर गांव पहुंची टीम ने तालाब में पानी अधिक होने की बात कही। मगरमच्छ को बिना पकड़े हुए टीम के लौटने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

वाइल्ड लाइफ एसओएस टीम के साथ आए श्रेष्ठ पचौरी ने कहा कि पानी कम होने पर ही मगरमच्छ का पकड़ा जा सकेगा। क्षेत्रीय रेंज अधिकारी टीआर जौहरी ने कहा कि तालाब में पानी कम होने पर टीम को दोबारा बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed