{"_id":"68e9fff7ce010d5f1b056a72","slug":"wife-dies-under-suspicious-circumstances-on-karwa-chauth-2025-2025-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ पर मौत: गले पर रस्सी के निशान, कुर्सी पर थी लाश...प्रेम विवाह किया था, जिस तरह गई जान; कांप गए घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ पर मौत: गले पर रस्सी के निशान, कुर्सी पर थी लाश...प्रेम विवाह किया था, जिस तरह गई जान; कांप गए घरवाले
Sat, 11 Oct 2025 01:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:01 PM IST
सार
करवाचौथ पर पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखने वाली पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो उसकी लाश कुर्सी पर मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो और पोस्टमार्टम हाउस पर बैठे परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद के टूंडला में करवाचौथ पर पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखने वाली 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतका कुर्सी पर मृतावस्था में मिली। मृतका के भाई ने पति सहित आठ ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकद्दमा दर्ज कराया है। दोनों ने प्रेम-विवाह किया था तथा बसई में किराए के मकान पर रह रहे थे।
विज्ञापन
थाना टूंडला क्षेत्र के राजा का ताल निवासी सोनू ने दो साल पहले थाना रामगढ़ अंतर्गत नगला मिर्जा बड़ा निवासी सपना से प्रेम विवाह किया था। दोनों पति-पत्नी बसई में मकान बनाकर रह रहे थे। शनिवार सुबह 4:38 करीब डायल -112 पर सोनू ने सूचना दी कि उसकी पत्नी सपना ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
ये भी पढ़ें - UP: कौन है गैंगस्टर आलोक यादव, जिसके वीडियो ने मचाया बवाल...पुलिस को तुरंत बंद करवाना पड़ा इंस्टाग्राम अकाउंट
ये भी पढ़ें - UP: कौन है गैंगस्टर आलोक यादव, जिसके वीडियो ने मचाया बवाल...पुलिस को तुरंत बंद करवाना पड़ा इंस्टाग्राम अकाउंट
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी अमरीश कुमार थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस को मौके पर सपना कुर्सी पर बैठी अवस्था में मृत मिली। उसके गले में फंदे के निशान थे। मामले में बसई पहुंचे विवाहिता के भाई संजय कुमार ने आरोप लगाया कि सपना के पति सोनू ने उनकी बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी है। दोनों ने प्रेम विवाह किया था, उन्होंने बताया कि सोनू व उसके परिजन दहेज के लिए सपना के साथ मारपीट करते हुए उत्पीड़न करते थे।
ये भी पढ़ें - UP: नाबालिग बेटी से दरिंदगी...सौतेले पिता को नहीं आया रहम, जहन्नुम बना दी उसकी जिंदगी, ऐसी हालत देख कांप गई मां
ये भी पढ़ें - UP: नाबालिग बेटी से दरिंदगी...सौतेले पिता को नहीं आया रहम, जहन्नुम बना दी उसकी जिंदगी, ऐसी हालत देख कांप गई मां
इस बारे में सपना उन्हें फोन पर बताया करती थी। तब वह समझाकर मामला शांत करा दिया करते थे। उन्हें यह नहीं पता था कि दहेज के लिए सपना की हत्या भी कर सकते हैं। संजय ने पति सोनू, ससुर दयाराम, सास सावित्री देवी, देवर विष्णु, ननद टिवंकल, रेशमा, आरुषि व ऋचा के विरुद्ध दहेज हत्या मामला दर्ज कराया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमरीश कुमार का कहना है कि तहरीर पर मामले दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।