फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Brutality against minor daughter stepfather had no mercy

UP: नाबालिग बेटी से दरिंदगी...सौतेले पिता को नहीं आया रहम, जहन्नुम बनाई उसकी जिंदगी, ऐसी हालत देख कांप गई मां

Sat, 11 Oct 2025 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Oct 2025 09:59 AM IST
सार

नाबालिग बेटी से एक माह तक सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया। मां जब लौटकर आई, तो बेटी की हालत देख उसके होश उड़ गए। वो पुलिस के पास पहुंची, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 

विज्ञापन
Brutality against minor daughter stepfather had no mercy
बच्ची सांकेतिक - फोटो : freepik

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। चार वर्ष पूर्व एक महिला को बहलाकर ले जाने वाले आरोपी ने महिला की नाबालिग बेटी के साथ एक महीने तक दुष्कर्म किया। नाबालिग उसे पिता कहती थी। आरोपी ने रिश्ते की भी लाज नहीं रखी। पीड़िता की मां की तहरीर पर नारखी थाने में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दुष्कर्म की घटना आगरा से जुड़ी होने के कारण केस ट्रांसयमुना थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन


 

थाना नारखी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली तीन बच्चों (दो बेटी और एक बेटा) की मां को थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी राजकुमार बहलाकर ले गया था। राजकुमार महिला को लेकर आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र की बिहार कॉलोनी में किराए के मकान पर रह रहा था। इस दौरान महिला की एक नाबालिग बेटी की शादी भी कर दी गई थी। आरोपी राजकुमार, महिला, 13 वर्षीय नाबालिग बेटी और बेटे के साथ आगरा में एक साथ रह रहे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक माह पूर्व जिस महिला को राजकुमार ले गया था, वह अपने बेटे के साथ नारखी क्षेत्र में अपने गांव वापस आ गई। वह नाबालिग बेटी को राजकुमार के पास आगरा में ही छोड़ दिया था। आरोप है इस दौरान सौतेला पिता राजकुमार 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने लगा।

 
विज्ञापन

नाबालिग पीड़िता ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आगरा के ट्रांस यमुना थाना के कई चक्कर लगाए, लेकिन वहां की पुलिस ने यह कहते हुए रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया कि अपहरण का मामला नारखी थाने से जुड़ा है, इसलिए मुकदमा नारखी थाने में ही दर्ज होगा। बृहस्पतिवार रात में पीड़िता को लेकर उसकी मां थाना नारखी पहुंची और पुलिस को तहरीर दी।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी राजकुमार के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी देहात अनुज चौधरी ने बताया कि चूंकि अपराध (दुष्कर्म) आगरा में हुआ है, इसलिए दर्ज मुकदमे को संबंधित थाना आगरा (ट्रांस यमुना) को भेज दिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed