फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   wear of glass products affected

कांच उत्पादों की घिसाई प्रभावित

Mon, 06 Jun 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
wear of glass products affected
फिरोजाबाद। प्रशासन ने यमुना नदी और यमुना की तलहटी वाले गांव से आने वाली रेतीली मिट्टी के अवैध खनन पर सख्ती बढ़ा दी है। इससे कांच उत्पादों की घिसाई के लिए जरूरी मिट्टी का टोटा हो गया है। कांच उत्पादों की घिसाई वाले कई अड्डे बंद हो गए हैं। निर्यातकों का कहना है कि मिट्टी की किल्लत के कारण कांच उत्पादों की घिसाई नहीं हो पा रही है। इस कारण आर्डर समय से पूरा नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

माउथ ब्लोइंग और हैंडीक्राफ्ट कांच उत्पादों का लेबल सही करने को मिट्टी के जरिए चाक द्वारा घिसाई की जाती है। पुलिस-प्रशासन द्वारा यमुना की तलहटी स्थित गांवों में मिट्टी के खनन और परिवहन पर सख्ती कर दी है। इस कारण घिसाई के लिए जरूरी मिट्टी की किल्लत बढ़ गई है।
विज्ञापन

कांच निर्यातकों और सप्लायर्स का कहना है कि प्रशासन की सख्ती की वजह से शहर में संचालित 100 से अधिक कांच घिसाई के अड्डों पर कामबंद हो गया है। जहां काम संचालित है, उन्हें भी घिसाई वाली मिट्टी के लिए दस गुना से ज्यादा कीमत देनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कांच उत्पादों का लेबल ठीक करने के लिए रेत वाली मिट्टी के जरिए चाक पर कांच आइटमों की घिसाई की जाती है। प्रशासन ने मिट्टी के खनन पर सख्ती शुरू कर दी है। इस कारण से कांच इकाइयों और घिसाई अड्डों पर मिट्टी उपलब्ध नहीं है। इस कारण निर्यात योग्य कांच उत्पाद तैयार नहीं हो पा रहे हैं। इस संबंध में बुधवार को जिलाधिकारी से मिलेंगे।

सरवर हुुसैन, सचिव मेन्यूफ्रेक्चरर एंड एक्सपोर्ट एसोसिएशन
- मिट्टी की कमी के कारण शहर में माउथ ब्लोइंग कांच उत्पादों की घिसाई करने वाले करीब 50 अड्डों पर कामकाज प्रभावित हो गया है। कई घिसाई अड्डे बंद भी हो चुके हैं। 1200 रुपये में प्रति ट्रॉली घिसाई वाली मिट्टी अब 5000 रुपये में भी नहीं मिल पा रही है। जिला प्रशासन से अनुरोध है कि इस समस्या के निदान के लिए प्रयास करें।
कैलाश शर्मा, कांच उत्पाद सप्लायर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed