फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   WATER PROBLEM

तालाब का पानी दूषित होने से कई जलचर मरे

Fri, 03 Apr 2020 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
WATER  PROBLEM
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। तालाब का पानी दूषित होने से उसमें रह रहे कई जलचरों की मौत हो गई। जिसकी वजह से जलचर कछुआ, सर्प, मछली व मेंढक आदि कई प्रकार के जीवों की मौत होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों को डर है कि तालाब के दूषित पानी से गांव में कहीं महामारी न फैल जाए। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से तालाब की सफाई व दवा डलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

गढ़िया आरौंज के बीच गांव में एक तालाब है। जिसमें गांव का गंदा पानी और बारिश का पानी एकत्रित होता रहता है। तालाब के चारों तरफ फैली गंदगी और ग्रामीणों द्वारा घूरे के गड्ढे बना लिए हैं। जिसकी वजह से तालाब का पानी काफी दूषित हो गया है। जिसकी वजह से तालाब में रह रहे जलचर कछुआ, मेंढक, सर्प और मछली आदि की मौत हो गई। मृत कछुआ, सर्प और अन्य जलचर प्राणी तालाब के गंदे पानी में सड़ रहे हैं। जिससे आसपास के लोगों का रहना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी मीडिया कर्मियों को दी। मौके पर पहुंचे मीडिया कर्मियों ने जब तालाब को देखा तो उसका पानी काला और दूषित था। गर्मी के मौसम में इससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण रमेश चंद्र, शेर सिंह, कमलेश, श्रीकिशन, मायाराम, रतवीर, हरवीर सिंह, विमलेश आदि ने प्रशासन से इस समस्या से ग्रामीणों को मुक्ति दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed