{"_id":"5df3d8c68ebc3e87cb39bd3b","slug":"water-problem-firozabad-news-agr419932064","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से सुहाग नगरी झेल रही पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से सुहाग नगरी झेल रही पानी का संकट
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर को मिलने वाली गंगा जल की सप्लाई शुक्रवार को भी बाधित रही। इस पर डीएम चंद्र विजय सिंह ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों की क्लास लगा दी। इसके बाद देर रात पानी छोड़ने की बात कही गई। रविवार से शहर को गंगाजल मिलने की उम्मीद है।
झालगोपालपुर नहर फूट जाने से शहर में तीन दिन से पानी का संकट बना हुआ है। जलकल विभाग के अधिकारी लगातार सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द नहर को ठीक कराकर पानी छोड़ने की बात कह रहे हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। इसी के चलते शुक्रवार को पांच लाख की आबादी बूंद-बूंद पानी को तरसती नजर आई।
इसी के चलते नगर आयुक्त विजय कुमार ने डीएम चंद्र विजय सिंह को पूरे मामले से अवगत कराया। डीएम ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन को फटकार लगा कर शहर को जल्द पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने काम में तेजी दिखाते हुए देर रात नहर में पानी छोड़ने की बात कही। नगर आयुक्त विजय कुमार का कहना है कि डीएम के निर्देश के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने तेजी दिखाई है। यदि देर रात सिंचाई विभाग के अधिकारी नहर में पानी छोड़ देंगे तो रविवार सुबह शहर को गंगा जल की सप्लाई मिलना शुरु हो जाएगी।