फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   water problem

सम्राट नगर में पानी का संकट, जलकल विभाग पहुंची महिलाएं

Tue, 06 Aug 2019 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
water problem
पानी के लिए जलकल विभाग के गेट पर खड़ी महिलाएं। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। पिछले तीन दिन से पानी की समस्या का दंश झेल रहे सम्राट नगर के लोगों का धैर्य मंगलवार को जवाब दे गया। वाटर वर्क्स पहुंची महिलाओं ने अफसरों को अपनी फरियाद सुनाई। महिलाओं का आरोप था कि आसपास के क्षेेत्रों में जेड़ाझाल का पानी पहुंच रहा है। जबकि हमारी गली में पानी का कोई इंतजाम नहीं किया गया है।
विज्ञापन

सम्राट नगर गली नंबर पांच में न तो जेड़ाझाल की पाइप लाइन पड़ी है और न ही मैन लाइन से पुरानी पाइप लाइन को जोड़ा गया है। करीब 15 से 20 घर वाली इस गली में जलकल विभाग ने सबमर्सिबल के माध्यम से पानी की सप्लाई दी जाती है। तीन दिन पूर्व सबमर्सिबल भी खराब हो गई। इसके चलते क्षेत्र में पानी का संकट हो गया। क्षेत्रीय लोगों के पास कंट्रोल रूम का नंबर नहीं होने के कारण वह अपनी शिकायत भी दर्ज नहीं करा सकी।
विज्ञापन

समस्या जब विकराल हो गई तो महिलाएं एकत्रित होकर जलकल विभाग पहुंची। महिलाओं ने अपर नगर आयुक्त चंदन सिंह को समस्या से अवगत कराया। अपर नगर आयुक्त चंदन सिंह ने जल्द ही समस्या का समाधान कराने के साथ ही गली की पाइप लाइन को जेड़ाझाल की मैन पाइप लाइन में जुड़वाने की बात कहकर महिलाओं को शांत किया। जलकल विभाग पहुंचने वाली महिलाओं में आशादेेवी, कांतादेवी, राजेश, रामबेटी, पूरन देवी, अनीता, राधा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed