फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   water, level, yamuna, tundla, firozabad

यमुना के बढ़ते जलस्तर से उड़ाई किसानों की नींद

Sat, 21 Mar 2020 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
water, level, yamuna, tundla, firozabad
टूंडला के यमुना तलहटी क्षेत्र में यमुना में डूबी गेहूं की फसल - फोटो : TUNDLA
टूंडला। एक तरफ जहां बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं, जौ व सरसों की फसल पहले ही खराब हो चुकी है, दूसरी ओर यमुना का बढ़ता जलस्तर किसानों की नींद उड़ा रहा है। बृहस्पतिवार से यमुना के बढ़े जलस्तर से यमुना की रेत में बोई गेहूं, सब्जी आदि की फसल डूब गई है।
विज्ञापन

विगत दो दिन से मथुरा यमुना बैराज से अचानक छोड़ा गया पानी किसानों के लिए सिरदर्द बन गया है। बढ़ते जलस्तर ने किसानों की खादर की गेहूं व जौ एवं सब्जियों की फसलें अपने आगोश में ले ली हैं। पहले ओलावृष्टि व बारिश से फसलें बरबाद हो गई थीं, अब यमुना में छोड़े गए पानी से फसलें डूब गई हैं। ऐसे में किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

बढ़ते यमुना जलस्तर में रसूलाबाद निवासी किसान रोमन सिंह, कांशीराम, महाराज सिंह, मुरारीलाल, कालीचरन, थान सिंह, डोरीलाल, हाकिम सिंह, राजवीर सिंह ने बताया कि उनकी खादर की फसल, सब्जियों में यमुना का पानी प्रवेश कर गया है। किसानों का कहना है कि यदि शुक्रवार रात में जलस्तर और बढ़ा तो कई बीघा फसल प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed