फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Was sold to the police woman in Ajmer

पुलिस के सामने बिक रही थी अजमेर की युवती

Sat, 18 Jul 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 18 Jul 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Was sold to the police woman in Ajmer
फीरोजाबाद। शादी का झांसा देकर अजमेर से लाई गई युवती को बेचने का सौदा जलेसर रोड चौराहा पर पुलिस के सामने किया जा रहा था। भाजपा नेताओं को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने युवती को खरीदने वाली महिला और उसके पति को दबोच लिया। जबकि युवती को लाने वाला युवक वहां से भाग गया। बताया गया है कि आरोपी युवती को जबरन ले जा रहे थे। युवती ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी गई। इस दौरान विधायक मनीष असीजा के नेतृत्व में थाने पहुंचे भाजपा नेताओं ने जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन

  घटनाक्रम जलेसर रोड स्थित क्लब चौराहा के समीप रात करीब दस बजे का है। फीरोजाबाद क्लब में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें भाजपा नेता भी शामिल हुए। चौराहा के समीप दो युवक एक महिला के साथ एक युवती खड़ी थी। उनकी गतिविधियां कुछ संदिग्ध दिखाई दीं। भाजपा नेताओं ने पूछताछ की तो एक युवक वहां से भाग गया। इस पर भाजपा नेताओं को शक हुआ और उन्होंने महिला के साथ खड़े युवक को पकड़ कर युवती से पूछताछ शुरु कर दी। महिला व उसका पति युवती को जबरन ले जाने लगा तो युवती ने विरोध किया तो आरोपी महिला व उसके पति ने युवती की पिटाई कर दी। पिटाई के बाद युवती टूट गई और उसने सारे घटनाक्रम से भाजपा नेताओं को बताया कि यह लोग उसको बेचने का सौदा कर रहे है। इस पर भाजपा नेता आरोपी महिला व उसके पति को पकड़ कर युवती के साथ थाने ले गए और पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया।
विज्ञापन

 पुलिस पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि वह अजमेर की रहने वाली है। उसके प्रेम संबंध वहां काम करने वाले सफरुउद्दीन नामक युवक से हो गए थे। सरफउद्दीन रामगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह शादी करने की बात कहकर यहां लाया था। महिला व उसका पति जबरन घर पर ले जा रहे थे। आरोपी ने अपना नाम ताजउद्दीन निवासी रामगढ़ बताया गया है। महिला ताजउद्दीन की पत्नी बताई जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक मनीष असीजा ने कहा कि यह मामला चिंताजनक है। जिले में कानून व्यवस्था का बुरा है। शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहे पर खुलेआम युवती का सौदा हो रहा था और पुलिस मूकदर्शक दिखी। मामले को उच्चाधिकारियों और शासन तक ले जाऊंगा। इस दौरान भाजपा नेता अखिलेश शर्मा, अनिल भारद्वाज, अजय गुप्ता, अंकित तिवारी, सुभाष राठौर, मनोज यादव ने हंगामा किया और दंडात्मक कार्रवाई की मांग की। सीओ राजेश चौधरी ने बताया मामला संज्ञान में नहीं है, जानकारी हुई है जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed