फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   wait for eighty five thousand students of Firozabad of UP board is over result will come on twenty five April

UP Board Result: फिरोजाबाद के 85 हजार छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म, 25 अप्रैल को आ जाएगा रिजल्ट

Mon, 24 Apr 2023 09:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Apr 2023 09:07 PM IST
सार

यूपी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम मंगलवार को जारी किए जाएंगे। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी है। बोर्ड सचिव दिव्यकान्त शुक्ला के मुताबिक बोर्ड का परिणाम  दोपहर डेढ़ बजे प्रयागराज स्थित मुख्यालय से जारी होगा। 

विज्ञापन
wait for eighty five thousand students of Firozabad of UP board is over result will come on twenty five April
UP Board Result on 25 Apr 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में 2023 की परीक्षा में 85 हजार 313 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। अबकी बार करीब 50 दिनों में परीक्षाफल आ रहा है। कोविड महामारी के कारण 2021 और 2022 में बोर्ड की परीक्षा प्रभावित हुई, लेकिन 2023 में परिषद ने समय से परीक्षा कराई। जिले में 16 फरवरी को शुरू हुई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा चार मार्च को समाप्त हो गई। 18 मार्च से पांच अप्रैल तक कापियों का मूल्यांकन भी पूर्ण हो गया। परीक्षा और मूल्यांकन से लेकर परीक्षाफल घोषित करने में करीब 50 दिन लग गए। 

विज्ञापन

छात्र-छात्राएं वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्ट

सोमवार को रिजल्ट जारी होने की घोषणा होते ही हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र- छात्राओं की उत्सुकता बढ़ गई। बताते चलें कि हाईस्कूल में 26हजार 119 छात्र, 18हजार 786 छात्राएं और इंटरमीडिएट में 24हजार 450 छात्र और 15 हजार 886 छात्राएं सहित कुल 85 हजार 313 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक निशा आस्थाना ने कहा कि 25 अप्रैल को दोपहर डेढ़ बजे तक परिषद रिजल्ट जारी करेगा। छात्र-छात्राएं वेबसाइट पर रिजल्ट को देख सकेंगे।

विज्ञापन

यहां रजिस्ट्रेशन कराकर मोबाइल पर पा सकेंगे अपना रिजल्ट

यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद आप सबसे पहले अमर उजाला डॉट कॉम पर अपने नतीजे देख पाएंगे। बस आपको Results.AmarUjala.Com पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आप अपना कक्षा 10वीं या 12वीं का रिजल्ट अपने मोबाइल पर भी पा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला द्वारा परिणाम पाने के लिए छात्र ऐसे करें खुद को पंजीकृत-

छात्र अमर उजाला परिणाम वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं ताकि परिणाम घोषित होते ही अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त कर सकें।

  • छात्र सबसे पहले आधिकारिक अमर उजाला परिणाम वेबसाइट results.amarujala.com पर लॉग ऑन करें।
  • ऊपर की पट्टी में 'यूपी बोर्ड' पर क्लिक करें।
  • वहां उपलब्ध कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना विवरण जैसे नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ई-मेल दर्ज करें।
  • 'सबमिट करें' पर क्लिक करें। इसके बाद आपका पंजीकरण हो जाएगा।
  • यूपी बोर्ड 2023 का रिजल्ट जारी होते ही आपको अपने मोबाइल फोन पर मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed